अपडेटेड 26 March 2026 at 08:12 IST

Bangladesh में भीषण हादसा, यात्रियों से भरी बस पद्मा नदी में समाई, 22 की मौत, कई लापता; सामने आया दिल दहला देने वाला VIDEO

बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में यात्रियों से भरी बस पद्मा नदी में गिरी गई। हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि बड़ी संख्या में यात्री लापता है। बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

यात्रियों से भरी बस पद्मा नदी में गिरी | Image: X

भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में भीषण हादसा हो गया है। यहां यात्रियों से भरी एक बस पद्मा नदी में समा गिर गई। हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि बड़ी संख्या में यात्री लापता है। बस में करीब 40-50 यात्री सवार थे। हादसा बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में हुआ है।

बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले बुधवार शाम को यात्रियों से भरी बस पद्मा नदी में गिरी गई। यह घटना शाम करीब 5:15 बजे दौलतदिया घाट नंबर 3 पर हुई, जब ढाका जा रही एक बस फेरी पर चढ़ने की कोशिश करते समय बेकाबू हो गई और एक पोंटून से फिसलकर नदी में जा गिरी। अधिकारियों ने बताया कि बस करीब 30 फीट की गहराई तक डूब गई।

यात्रियों से बस पद्मा नदी में गिरी

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, बस फेरी पर चढ़ने का इंतजार कर रही थी, तभी कथित तौर पर एक छोटी फेरी ने पोंटून में टक्कर मार दी, जिसके कारण बस पानी में जा गिरी। अब तक 23 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में यात्री अब भी लापता है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

हादसे का दिल दहला देने वाला VIDEO 

हादसे का दिल दहला देने वाला VIDEO सामने आया है, जिसे देखकर अंदेशा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयावह होगा। लोगों के सामने देखते ही देखते बस नदी में समा गई। वीडियो में कई यात्री तैर कर अपनी जान बचाते नजर आ रहे हैं। वहीं, घटना स्थल पर मौजूद कुछ स्थानीय लोग भी यात्रियों की जान बचाते नजर आ रहे हैं।

राजबाड़ी से ढाका जा रही थी बस 

राजबाड़ी से ढाका जा रही इस बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। चश्मदीदों के मुताबिक, बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी, जैसी ही फेरी पर चढ़ने की कोशिश की तभी चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस तेज रफ्तार के साथ नदी में गिर गई। फायर सर्विस, नेवी, पुलिस और अन्य टीमों के साथ मिलकर बचाव अभियान चल रहा है। अब तक 23 शव बरामद कर लिए गए हैं। देर रात अंधेरी की वजह से रेस्क्यू रोक दिया गया था। गुरुवार सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

यह भी पढ़ें: Weather: दिल्ली-NCR में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी, पढ़ें वेदर रिपोर्ट
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 26 March 2026 at 07:20 IST