सीरिया की राजधानी दमिश्क में बम ब्लास्ट, कॉफी शॉप के अंदर हुआ भीषण धमाका; कई लोगों की मौत की सूचना

सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार को मध्य दमिश्क में एक कॉफी शॉप में हुए जबरदस्त धमाके में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

Blast in Cafe in Damascus | Image: X

सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार को मध्य दमिश्क में एक कॉफी शॉप में हुए जबरदस्त धमाके में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। यह धमाका अल-नस्र स्ट्रीट पर स्थित एक कैफे में हुआ।

बताया जा रहा है कि यह इलाका जस्टिस पैलेस और ऐतिहासिक हमिदीयेह मार्केट के पास एक बहुत भीड़-भाड़ वाला कमर्शियल इलाका है।

धमाके की सही वजह की चल रही जांच

सरकारी मीडिया नेटवर्क ने बताया कि इमरजेंसी मेडिकल टीमें पीड़ितों को पास के अस्पतालों में ले जाने के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। सुरक्षा बलों ने इलाके के चारों ओर कड़ा घेरा बना लिया है और अधिकारी अभी धमाके की सही वजह और प्रकृति की जांच कर रहे हैं।

July 2, 2026

कैफे में रखा था बम?

सीरिया के सरकारी टेलीविजन ने बताया, "दमिश्क में पैलेस ऑफ जस्टिस के पास एक कैफे में हुआ धमाका वहां रखे गए एक विस्फोटक उपकरण की वजह से हुआ।" इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि वे धमाके के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय में आपातकालीन सेवाओं के प्रमुख अहमद अल-बकौर ने सरकारी न्यूज एजेंसी को दिए बयानों में हताहतों की संख्या बताई। 

ये भी पढ़ेंः रक्षा से लेकर AI तक... भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 2 July 2026 at 19:13 IST