अपडेटेड 9 August 2024 at 09:58 IST
बांग्लादेश में हिंदू बेटी से हैवानियत, नाबालिग बच्ची को घर से उठा ले गया दरिंदों का झुंड, Video
बांग्लादेश में हिंसा के बीच एक और हिंदू बेटी को शिकार बनाया गया। एक हिंदू नाबालिग बच्ची को दरिंदों का एक झुंड उसके घर से उठा ले गया।
बांग्लादेश में बीते दिनों जो हिंसा की तस्वीरें सामने आई, वो दिल दहला देने वाली है। वैसे तो बांग्लादेश में प्रोटेस्ट हसीना सरकार के खिलाफ शुरू हुई थी। देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो गई और इसका शिकार बना बांग्लादेश का अल्पसंख्यक हिंदू। प्रदर्शनकारी हिंदुओं की हत्या कर रहे हैं। उनके घरों को मंदिरों को जला रहे हैं। उनके घर की महिलाओं और बेटियों को भी शिकार बनाया जा रहा है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि करीब दर्जनभर लोग एक नाबालिग लड़की को उठाकर ले जा रहे हैं।
वीडियो में दो लोगों ने लड़की का पैर पकड़ा है और दो ने हाथ और उसके पीछे तमाम दरिंदे दौड़ रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि वहशी दरिंदों का एक पूरा झुंड नाबालिग बच्ची पर अपनी ताकत आजमाने की कोशिश कर रहा है। लड़की को जबरन उठाकर गाड़ी में डाला जाता है। युवती चिल्लाती है, लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आता है।
बांग्लादेशी सेना ने बच्ची को दरिंदों से बचाया
जानकारी के अनुसार वीडियो 8 अगस्त, गुरुवार की बताई जा रही है। गुरुवार की दोपहर को नोआखली जिले में दिनदहाड़े एक नाबालिग हिंदू लड़की को इस्लामवादियों ने अगवा कर लिया। स्थानीय लोगों ने बाद में इस घटना की सूचना बांग्लादेशी सेना को दी। सेना को जानकारी मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया और बच्ची को रेस्क्यू किया गया। इसके साथ ही, सेना ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया, जबकि अन्य भाग गए।
लड़की दुलाल पाल की बेटी है। वह नोआखली जिले के सेनबाग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मोइशाई गांव की निवासी है। वहीं एक अन्य मामले में कट्टरपंथियों ने जेसोर में पलाश घोष के घर पर हमला किया। प्रदर्शनकारियों ने उनके घर में तोड़फोड़ की और पैसे और अन्य कीमती सामान लूट लिए। इसके बाद आरोपियों ने उनसे जबरन खाली स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर लिए और उनके बेटे पियास सरकार का अपहरण भी कर लिया। पियास की उम्र महज 12 साल बताई जा रही है।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 9 August 2024 at 08:43 IST