अपडेटेड 2 June 2025 at 17:32 IST

6 साल बाद बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, चंद घंटों में ही दूल्हा फरार, महीनों बाद सीक्रेट खुला तो दुल्हन के उड़े होश

ऑस्ट्रेलिया से एक बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक दूल्हा शादी समारोह के दौरान ही गायब हो जाता है। उसकी पत्नी को महीनों बाद इसकी वजह पता चलती है जिसे सुन उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

Groom disappears on Wedding day | Image: freepik

ऑस्ट्रेलिया में एक महिला का पति शादी करने के कुछ ही घंटों में गायब हो गया। वो महीनों तक उसका पता लगाती रही, फिर जब सच सामने आया तो उसके होश उड़ गए। उसने अपनी आपबीती एक रेडियो शो में सुनाई है। 

इस महिला का नाम काइली बताया जा रहा है जो पिछले छह साल से एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों का रिश्ता काफी प्यार भरा था जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। हालांकि, शादी समारोह के दौरान ही काइली का दूल्हा फरार हो गया। काइली ने रो-रोकर अपना दुखड़ा सुनाया है। 

6 साल का रिलेशनशिप, शादी पर दूल्हा फरार

काइली ने रेडियो शो को बताया कि कैसे पहले कपल ने शादी की जो काफी खूबसूरत थी। दोनों ने बड़े प्यार से मिलकर फोटोशूट भी करवाया। उसने कहा कि शादी वाले दिन उसका दूल्हा बहुत अच्छा लग रहा था। वो उसकी जिंदगी का प्यार था लेकिन कुछ ही मिनटों बाद वो बिना किसी को बताए अचानक से गायब हो गया। उसका जाना काइली और उसके परिवारवालों के लिए एक मिस्ट्री सा बन गया था।

काइली अपनी शादी वाले दिन अकेली रह गई थी। उसने अपना हनीमून भी कैंसिल कर दिया। सुहागरात पर भी वो अपने वेडिंग सुइट में तन्हा थी और अपने पति की राह देखती रही। ऐसे ही करते-करते कुछ महीने बीत गए लेकिन उसका पति नहीं लौटा। इससे उसका दिल टूट गया। उसे समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों हो रहा है क्योंकि छह साल तक उनका रिलेशनशिप काफी मजबूत और खूबसूरत था।

काइली को महीनों बाद पता चला चौंकाने वाला सच

फिर जब आखिरकार कुछ महीनों बाद उसे सच पता चला तो काइली के पैरों चले जमीन खिसक गई। उसे पता चला कि उसका पति किसी और महिला के साथ भाग गया है। जिन छह सालों तक वो काइली को डेट कर रहा था, उसी दौरान पूरे छह साल तक वो किसी और महिला संग भी अफेयर में था। काइली को इतने सालों में जरा भी भनक नहीं लगी कि उसका बॉयफ्रेंड उसे चीट कर रहा था।

वो लड़का काइली के साथ नहीं रहना चाहता था इसलिए अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया। यहां सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि वो दूसरी महिला कोई और नहीं, बल्कि काइली की ही कजिन थी। दोनों मिलकर इतने सालों तक काइली को धोखे में रख रहे थे। हालांकि, अब काइली ने अपने पति को तलाक दे दिया है और जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं। जब उनसे पूछा गया कि वो दोबारा शादी करना चाहेंगी तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। उन्हें ये जख्म भरने में अभी समय लगेगा।

ये भी पढे़ंः रांची एयरपोर्ट पर पक्षी से टकराया विमान, 40 मिनट तक हवा में लोगों की अटकी रही सांसें... फिर IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 2 June 2025 at 17:32 IST