अपडेटेड 2 June 2025 at 17:59 IST
IndiGo फ्लाइट पक्षी से टकराई, 40 मिनट तक हवा में लोगों की अटकी रही सांसें... फिर रांची एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
रांची एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होने से बच गया। टेक ऑफ के दौरान Indigo की फ्लाइट पक्षी से टकरा गया, जिससे विमान का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद 40 मिनट हवा में लोगों की सांंसें अटकी रही।
- भारत
- 2 min read

Indigo Flight Emergency Landing: रांची एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होने से बच गया। पटना से रांची आ रही Indigo की फ्लाइट के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसका संतुलन बिगड़ गया। फिर आनन-फानन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस फ्लाइट में क्रू टीम मेंबर्स समेत कुल 175 यात्री सवार थे।
अचानक एक पक्षी ने विमान से टकरा जाती है, जिसके बाद फ्लाइट का बैलेंस बिगड़ जाता है। इस बीच पायलट को आपातकालीन लैंडिंग कराना पड़ा। शुरुआती जानकारी के अनुसार इमरजेंसी लैंडिंग के बाद जितने यात्री फ्लाइट में सवार थे वो सब सुरक्षित निकल गए हैं। घटना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए हम इंडिगो और DGCA की ओर से और अधिक प्रतिक्रियाओं का इंतजार कर रहे हैं।
रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के निदेशक आरआर मौर्य ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, "इंडिगो का एक विमान रांची के पास एक पक्षी से टकरा गया। यह घटना यहां से लगभग 10 से 12 समुद्री मील दूर, लगभग 3,000 से 4,000 फीट की ऊंचाई पर हुई। इंडिगो का विमान पटना से रांची आ रहा था और पायलट को यहां आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।"
ओलावृष्टि की वजह से डैमेज हुआ Indigo प्लेन
इससे पहले अचानक मौसम बदलने की वजह से भारी तूफान और बारिश के बीच इंडिगो की फ्लाइट पर बिजली गिरी। इस दौरान फ्लाइट में करीब 227 लोग सवार थे। बिजली गिरने की वजह से प्लेन के आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचा। फ्लाइट दिल्ली से श्रीनगर जा रही थी। ओलावृष्टि के कारण इंडिगो की फ्लाइट 6E-2142 में गंभीर झटके लगे। झटका लगने की वजह से विमान के आगे का हिस्सा डैमेज हो गया।
Advertisement
इंडिगो की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया था। बयान में कहा गया था कि दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 को रास्ते में अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा। फ्लाइट और केबिन क्रू ने स्थापित प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान को श्रीनगर में सुरक्षित रूप से उतारा गया।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 2 June 2025 at 17:04 IST