अपडेटेड 7 March 2026 at 10:49 IST

Iran Earthquake: जंग के बीच ईरान में फिर आया भूकंप, 4 दिन में दूसरी बार महसूस हुए जोरदार झटके, क्या ये परमाणु टेस्टिंग से जुड़ा?

Earthquake in Iran: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले 3 मार्च को भी भूकंप आया था। बार-बार आ रहे झटकों के बीच आशंका तेज है कि कहीं इसका कनेक्शन परमाणु परीक्षण से तो नहीं जुड़ा है?

ईरान में भूकंप के झटके | Image: AP

Iran Earthquake news: एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ बम बरसा रहे हैं। दूसरी तरफ, भूकंप के जोरदार झटकों से एक बार फिर वहां की धरती डोली है। शनिवार (7 मार्च) को ईरान में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। चार दिन पहले भी भूकंप के झटकों से ईरान की धमकी कांपी थी। जंग के बीच बार-बार आ रहे भूकंप को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि कहीं इसका कनेक्शन परमाण परीक्षण से तो नहीं?

रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, ईरान के बंदर अब्बास के पास सुबह लगभग 8:48 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए है। भूकंप बंदर अब्बास से 74 किलोमीटर पश्चिम में और 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। झटके काफी तेज थे, जिसने लोगों को डरा दिया। दहशत में लोग अपने घरों से बाहर भाग आए। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

3 मार्च को भी आए थे भूकंप के झटके

इससे पहले मंगलवार (3 मार्च) को भी ईरान के दक्षिणी हिस्से में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। साउथ ईरान के गेराश शहर में 4.3 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। USGS के मुताबिक, यह भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर नीचे आया।

परमाणु टेस्टिंग से जुड़ा है कनेक्शन? 

जंग के बीच ईरान में बार-बार आ रहे भूकंप का कनेक्शन परमाणु टेस्ट से भी जोड़ा जा रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि यह प्राकृतिक भूकंप हो सकता है, लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये गुप्त परमाणु परीक्षण की वजह से हो सकते हैं।

युद्ध का 8वां दिन

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग को एक हफ्ता पूरा हो चुका है। आज (7 मार्च) को युद्ध का आठवां दिन है। 28 फरवरी को जंग की शुरुआत तब हुई जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई की। इस दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की भी हत्या कर दी गई। तब से भीषण जंग जारी है और युद्ध की आग में पूरा मिडिल ईस्ट झुलस गया है। 

यह भी पढ़ें: 'अगर हिम्मत है तो...' ,स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान ने डोनाल्‍ड ट्रंप को दी खुली धमकी, अमेरिका अब बना रहा नया प्‍लान
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 7 March 2026 at 10:42 IST