BREAKING: भूकंप के जोरदार झटके से फिर कांपा अफगानिस्तान, सुबह-सुबह हिंदू कुश इलाके में डोली धरती; जानें तीव्रता
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, आज सुबह 06:59 बजे अफगानिस्तान में रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी यानी NCS के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। सुबह-सुबह लोगों की नींद भूकंप के झटके से खुली। डरे सहमे लोग घरों से बाहर आ गए।
भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 59 सेकंड पर आया। NCS के अनुसार, भूकंप का केंद्र हिंदू कुश क्षेत्र में था। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस (GFZ) ने भी इसकी तीव्रता 5.3 रिकॉर्ड की है। राहत की बात यह है कि भूकंप की गहराई महज 10 किलोमीटर थी।
भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में 35.981 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 68.700 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। हिंदू कुश का यह इलाका अफगानिस्तान और पाकिस्तान के आसपास सबसे ज्यादा भूकंप आने वाले क्षेत्रों में शामिल है। हिंदूकुश-पामीर क्षेत्र में लगातार भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।
हिंदू कुश इलाकों में दहशत में लोग
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद हिंदू कुश इलाकों में लोगों में दहशत फैल गई और वे घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बीते कुछ समय से अफगानिस्तान में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। बीते दो महीनों में अफगानिस्तान में बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 1 October 2026 at 08:25 IST