अपडेटेड 10 November 2025 at 08:57 IST
'परमाणु हमले की धमकी देने वाला प्याज-टमाटर...', अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने दिखाई पाकिस्तान को असली औकात
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने पाकिस्तान की परमाणु हेकड़ी निकालते हुए कहा-ये बेहद अफसोस की बात है कि पाकिस्तान प्याज-टमाटर के व्यापार के खिलाफ परमाणु शक्ति का इस्तेमाल करता है।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद दोनों देश फिर एक दूसरे के आमने-सामने हैं। हर बात पर परमाणु हमले की धमकी देने वाले पाकिस्तान को अब अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने असली औकात दिखाई है। मुत्ताकी ने कहा, बेहद अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि जो मूल्क खुद को परमाणु संपन्न बताता है वो प्याज-टमाटर के व्यापार के खिलाफ परमाणु शक्ति का इस्तेमाल करता है।
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने पाकिस्तान की परमाणु हेकड़ी निकालते हुए कहा-ये बेहद अफसोस की बात है कि जो देश खुद को परमाणु शक्ति कहता है, अपनी बेहतर सेना होने का दावा करता है। वही मूल्क दूसरी ओर प्याज-टमाटर के व्यापार के खिलाफ परमाणु शक्ति का इस्तेमाल करता है। वो अपनी शक्तियों का इस्तेमाल प्रवासियों के खिलाफ करता है।
परमाणु हमले की गीदड़ भभकी देता है पाकिस्तान
मुत्ताकी यहीं नहीं रूके, पाकिस्तान पर जोरदार हमला करते हुए आगे कहा, पाकिस्तान अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कमजोर लोगों के खिलाफ करता है। वो अपने मुल्क में प्रवासियों के खिलाफ काम करता है। मरीजों और व्यापारियों के लिए रास्ते बंद करता है और जब आप अपनी स्थिति को नियंत्रित नहीं कर सकते, तो आपको अफगानिस्तान पर दोष नहीं मढ़ना चाहिए।
पाक ISIS को ट्रेनिंग देता है -आमिर खान मुत्ताकी
मुत्ताकी ने यह भी आरोप लगाया कि ISIS लड़ाकों को पाकिस्तानी धरती पर ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान ने TTP सदस्यों को अफगानिस्तान स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। अफगानी विदेश मंत्री ने कहा, पहले तो आप हम पर अफगानिस्तान में टीटीपी को पनाह देने का आरोप लगाते हैं। जो आपके खिलाफ हमले करते हैं, और फिर आप सुझाव देते हैं कि पाकिस्तान स्थित टीटीपी के सदस्यों को अफगानिस्तान स्थानांतरित कर दिया जाए
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच शांतिवार्ता विफल
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान पर हमले बोलते हुए कहा, क्या हम पागल हैं कि हम किसी और की मुसीबत अपने घर में लाएंगे? आप अपने हाथों से और ज्यादा मुसीबतें खड़ी कर रहे हैं। पाकिस्तान की मांगे गलत हैं, वे कहते हैं, आपको पाकिस्तान की सुरक्षा की गारंटी देनी होगी, क्या हम पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं ?
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 10 November 2025 at 08:57 IST