अपडेटेड 5 September 2025 at 07:48 IST

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में नहीं थम रहा भूकंप का सिलसिला, हजारों मौत के बाद एक बार फिर डोली धरती, जानें तीव्रता

अफगानिस्तान में गुरुवार दिन भर भूकंप के कई झटकों महसूस होने के बाद शुक्रवार तड़के एक बार फिर धरती डोली। बार-बार भूकंप के झटके महसूस होने से लोग दहशत में हैं।

Afghanistan earthquake | Image: AP

अफगानिस्तान में भूकंप के लगातार झटके महसूस होने के बाद लोग दहशत में हैं। यहां एक ही दिन में कई बार भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं। गुरुवार को पूरे दिन रूक-रूक कर झटके लगने के बाद शुक्रवार तड़के भी 4.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने लोगों को दहशत में डाल दिया।


अफगानिस्तान में इस सप्ताह की शुरुआत में ही विनाशकारी भूकंप आया था, जिसने भारी तबाही मचाई थी। अब तक करीब 2200 से अधिक लोग की मौत हो चुकी है, जबकिर 3,600 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। इसके बाद गुरुवार को भी भूकंप के लगातार झटकों ने तबाही मचाई। दिन की शुरुआत 4.8 तीव्रता के भूकंप के साथ हुई, जिसने लोगों को दहशत में डाल दिया। इसके बाद रात 10:26 बजे 5.8 तीव्रता का एक और भूकंप शक्तिशाली भूकंप आया।

अफगानिस्तान में फिर आया भूकंप

अभी लोग इससे संभल भी नहीं पाए थे कि रात 11:58 बजे 4.1 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया। फिर शुक्रवार के तड़के भी धरती फिर कांपी, जब 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। लगातार भूकंप के झटकों की वजह से लोग दहशत में आ गए हैं और डर के साये में घरों में रह रहे हैं। 

गुरुवार को महसूस हुए थे भूकंप के झटके

भारतीय समयानुसार शुक्रवार तड़के  3:16 बजे अफगानिस्तान में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। जमीन से 120 किमी की गहराई में लगे इन झटकों के बाद अफगानिस्तान में दहशत का माहौल है। इससे पहले गुरुवार को अफगानिस्तान में 4 दिन के अंदर दूसरी बार बड़ा भूकंप आया। डेढ़ घंट के अंदर तीन झटकों से अफगानिस्तान का जलालाबाद दहल गया है।  

अफगानिस्तान की मदद के लिए भारत ने बढ़ाया हाथ

बता दें कि अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में बीते रविवार की देर रात आए भयानक भूकंप से भारी तबाही मची है।  रिक्टर स्केल पर 6.3 की तीव्रता वाला यह भूकंप जलालाबाद के पास, जमीन से मात्र 8 किलोमीटर की गहराई में आया था, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। इस भूकंप में 2,200 से ज्यादा लोग मारे गए और 3,600 से ज्यादा घायल हुए हैं। भूकंप की वजह से कई गांव पूरी तरह तबाह हो गए और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। अफगानिस्तान में आए भूकंप के बीच भारत अफगान और वहां के नागरिकों के साथ खड़ा है। भारत की ओर से लगातार अफगानिस्तान को मानवीय सहायता भेजी जी रही है।

 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में फिर आया भूकंप, इस्‍लामाबाद से लेकर रावलपिंडी तक में जलजला; घर छोड़कर भागे लोग, कितनी रही तीव्रता?

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 5 September 2025 at 07:24 IST