अपडेटेड 11 March 2025 at 07:12 IST

मैच खेलकर लौट रहे थे वापस, कांगों में नाव पलटने से बड़ा हादसा... 25 लोगों की हुई मौत; कई फुटबॉल खिलाड़ी शामिल

यहां अक्सर ही रात के समय में यात्रा और साथ ही क्षमता से अधिक सवारी के चलते इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

कांगो में पलटी नाव | Image: Representational

Congo Accident News: दक्षिण-पश्चिमी कांगो में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 25 लोगों की मौत हुई। मृतकों में कई फुटबॉल खिलाड़ी भी शामिल बताए जा रहे हैं, जो मैच खेलकर वापस लौट रहे थे। कांगो में यह हादसा नाव पलटने से हुई।

मामले को लेकर बताया गया कि फुटबॉल खिलाड़ी मैच खेलकर नाव से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वो हादसे की चपेट में आ गए और 25 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 30 लोग जान बचाने में कामयाब हुए। वहीं, कई लोग अब भी लापता हैं।

कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा? 

रिपोर्ट्स के अनुसार नाव पर सवार अधिकतर लोग रविवार रात को मैच से लौट रहे थे। इस दौरान ही नाव नदी में पलट गई। प्रांतीय प्रवक्ता एलेक्सिस मपुतु ने कहा कि रात में लो विजिबिलिटी हादसे का एक कारण हो सकती है। वहीं,मुशी क्षेत्र के स्थानीय प्रशासक रेनेकल क्वातिबा के अनुसार इस हादसे में कम से कम 30 अन्य लोगों को बचा लिया गया। फिर भी 25 लोगों की जान चली गई। वहीं, कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि मध्य अफ्रीका के इस देश में इस तरह की नाव दुर्घटनाएं बेहद ही आम बात हैं। यहां अक्सर ही रात के समय में यात्रा और साथ ही क्षमता से अधिक सवारी के चलते इस तरह के हादसे होते रहते हैं।

कांगो में क्यों आम है ऐसी घटनाएं? 

दरअसल, यहां सड़कों की कमी के चलते नदियां ही लोगों के लिए परिवहन का प्रमुख साधन है। 10 करोड़ से भी ज्यादा लोगों की नदियों पर निर्भरता बहुत अधिक है। समय-समय से यहां दर्दनाक हादसों की खबरें सामने आती रहती है। बीते कुछ सालों में ऐसी ही नाव दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं।

बीते महीनों में हुई बड़ी दुर्घटनाएं…

हाल की कुछ घटनाओं पर नजर डालें तो दिसंबर 2024 में भी ऐसी दो दुर्घटनाएं सामने आई थीं। कांगो के बुसिरा नदी में यात्रियों से भरी नौका पलटने से 38 लोगों की मारे गए थे। इससे 4 दिन पहले ही एक दूसरी नाव के डूबने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, अक्टूबर में कांगो की किवु झील में नाव पलटने से कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के बाद ललित मोदी को लगा तगड़ा झटका, जहां की ली थी नागरिकता; 'कारनामे' जान PM ने दे दिया बड़ा आदेश
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 11 March 2025 at 07:12 IST