अपडेटेड 26 March 2026 at 18:18 IST

पुतिन को आया 'भयंकर' गुस्सा... ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर हमले से भड़का रूस, अब अमेरिका-इजरायल को भुगतना होगा अंजाम?

रूस ने बुधवार को कहा कि वह ईरान के बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के परिसर पर कथित हमले से "गहराई से नाराज" है।

Vladimir Putin | Image: AP

रूस ने बुधवार को कहा कि वह ईरान के बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के परिसर पर कथित हमले से "गहराई से नाराज" है। आपको बता दें कि इस संयंत्र का आंशिक निर्माण रूस ने ही किया था और इसके संचालन में भी वह मदद करता है।

रूसी विदेश मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा, "हम एक विनाशकारी रास्ते के इस लापरवाह और गैर-जिम्मेदाराना प्रदर्शन से बेहद नाराज हैं।"

अमेरिका और इजरायल पर लगाया आरोप

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था ने कहा कि मंगलवार देर रात प्लांट के परिसर के अंदर एक मिसाइल गिरी, लेकिन इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। संस्था ने इस सुविधा पर हमला करने का आरोप अमेरिका और इजरायल पर लगाया है।

रूस की सरकारी परमाणु एजेंसी रोसाटॉम ने बुधवार को इससे पहले कहा था कि हमले की खबर के बाद उसने प्लांट से अपने कर्मचारियों के एक और समूह को बाहर निकाल लिया है।

सरकारी समाचार एजेंसी RIA ने रोसाटॉम के CEO एलेक्सी लिहाचेव के हवाले से कहा, "आज, मॉस्को के समय के अनुसार लगभग 7:20 बजे, 163 लोग बुशेहर से ईरान-आर्मेनिया सीमा के लिए रवाना हुए।" उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में आगे कहा, "कुछ लोग वहीं रुकेंगे। मुझे लगता है कि कुछ दर्जन लोग होंगे जो उपकरणों की देखरेख करेंगे।"

देश की एकमात्र चालू परमाणु ऊर्जा सुविधा

दक्षिण-पश्चिमी ईरान में स्थित बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र, रोसाटॉम की मदद से बनाया गया था और 2011 में इसे राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ा गया था। यह देश की एकमात्र चालू परमाणु ऊर्जा सुविधा है।

इससे पहले ट्रंप ने बिना नाम लिए अमेरिका के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट अब्राहम लिंकन पर हमले की ओर ईशारा किया है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका का अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर लगातार सुर्खियों में है। ओमान की खाड़ी में तैनात इसी जहाज से अमेरिकी सेना ईरान पर निशाना साध रही है। ईरान की ओर से कई बार दावा किया गया कि उसने अमेरिका के इस विशाल युद्धपोत पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। ईरानी सेना के हमलों की वजह से इस एयरक्राफ्ट कैरियर को अपना पॉजिशन भी बदलना पड़ा। अब पहली पहली बार ट्रंप ने भी इन हमलों को स्वीकार कर लिया है।

ये भी पढ़ेंः 'सीरियस हो जाओ ईरानियों, कहीं देर ना हो जाए', ट्रंप ने फिर दी धमकी

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 26 March 2026 at 18:13 IST