अपडेटेड 4 December 2025 at 13:27 IST

Putin India Visit: भारत दौरे के लिए रवाना हुए पुतिन, शाम तक पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी संग करेंगे डिनर; क्या-क्या होगा खास?

Vladimir Putin India Visit: भारत दौरे के लिए पुतिन रूस से रवाना हो चुके हैं। वो शाम करीब 6 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पुतिन करीब 30 घंटे तक दिल्ली में रुकेंगे। रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।

Russian President Vladimir Putin | Image: X

Vladimir Putin India Visit: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिवसीय भारत दौरे के लिए रूस से रवाना हो चुके हैं। वो आज, 4 दिसंबर शाम तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। पुतिन करीब 30 घंटे तक राजधानी में रुकेंगे। इस दौरान वो पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू संग मुलाकात, मीटिंग और भारत संग कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।

पुतिन 4 साल के बाद भारत आ रहे हैं। वो अपने एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली आ रहे हैं। वो इस दौरे के जरिए रूस-भारत के संबंधों को एक नए ऐतिहासिक स्तर पर लेकर जाएंगे।

आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे व्लादिमीर पुतिन 

TACC के अनुसार व्लादिमीर पुतिन के विमान ने रूस से उड़ान भर ली है। वो शाम करीब 6 बजे तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। यहां एयरपोर्ट पर पुतिन का भव्य स्वागत होगा। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति 7 लोक कल्याण मार्ग जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके 'खास दोस्त' सम्मान में निजी डिनर का आयोजन किया है।

30 घंटों के दौरे के दौरान क्या-क्या करेंगे? 

5 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत होगा। तीनों सेना उन्हें सलामी देगी। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। वो पीएम मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में 23वीं भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। बैठक में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और रणनीतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने के आसार है।

इसके अलावा पीएम मोदी और पुतिन बिजनेस लीडर्स से मिलने भारत मंडपम जाएंगे। 5 दिसंबर की शाम 7 बजे पुतिन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रात्रिभोज का आयोजन करेंगी। इसके बाद वो रूस के लिए रवाना हो जाएंगे।

दोनों देशों के बीच होंगे कई अहम समझौते

पुतिन के साथ रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव सहित कुल सात कैबिनेट मंत्री भारत के दौरे पर आ रहे हैं। रूस के कृषि मंत्री, वित्त मंत्री और आर्थिक विकास मंत्री भी दिल्ली आएंगे। इस अहम दौरे के दौरान भारत और रूस के बीच 10 इंटरगर्वमेंटल और 15 कार्मिशियल समझौते होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें: Vladimir Putin India Visit: मिसाइल भी बाल बांका नहीं कर सकती... जिस विमान से आ रहे पुतिन वो कितना हाईटेक, ट्रंप के एयरफोर्स वन से कितना अलग?

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 4 December 2025 at 13:27 IST