Donald Trump China Visit: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच ट्रंप पहुंचे चीन, कल जिनपिंग से मुलाकात में होगा कई मुद्दों पर मंथन

Donald Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन के लिए चीन पहुंच गए हैं। ट्रंप शी जिनपिंग से अमेरिकी कंपनियों के लिए चीन में द्वार खोलने और ईरान युद्ध पर चर्चा कर सकते हैं।

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच ट्रंप पहुंचे चीन | Image: ANI

Donald Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन के लिए चीन पहुंच गए हैं। ट्रंप की 2017 में हुई पिछली चीन यात्रा के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति की यह पहली राजकीय यात्रा है। करीब 8 साल बाद कोई अमेरिकी राष्ट्रपति चीन पहुंचा है।

यह महत्वपूर्ण दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब ट्रंप ने हफ़्तों तक बीजिंग को यह समझाने की कोशिश की है कि वह तेहरान को ईरान में युद्ध समाप्त करने या कम से कम होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए राजी करे, लेकिन वे इसमें असफल रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ ईरान युद्ध, व्यापार और ताइवान को अमेरिकी हथियारों की बिक्री जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

चीन दौरे को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वाशिंगटन से रवाना होने के बाद  ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा 'मैं असाधारण प्रतिभा के धनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से चीन को ‘खोलने’ का अनुरोध करूंगा ताकि ये प्रतिभाशाली लोग अपना जादू चला सके और पीपुल्स रिपब्लिक को और भी उच्च स्तर पर ले जाने में मदद कर सकें।'
आगे उन्होंने लिखा 'वास्तव में, मैं वादा करता हूं कि जब हम कुछ ही घंटों में मिलेंगे, तो मैं सबसे पहले यही अनुरोध करूंगा। मैंने आज तक ऐसा कोई विचार न तो देखा है और न ही सुना है जो हमारे अद्भुत देशों के लिए इससे अधिक लाभकारी हो।'

ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप कर सकते हैं बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीनी दौरे को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि वो शी जिनपिंग के साथ ईरान युद्ध को लेकर भी गहन चर्चा कर सकते हैं। वहीं, व्हाइट हाउस से निकलते समय ट्रंप ने कहा था कि 'शी जिनपिंग के साथ ईरान के बारे में 'लंबी बातचीत' की उम्मीद है, जो अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित अपने अधिकांश तेल की बिक्री चीन को करता है।'  

ताइवान को लेकर ट्रंप उठा सकते हैं मुद्दा

रिपोर्ट्स के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ईरान युद्ध के अलावा, ताइवान में हथियारों की बिक्री मुद्दों पर भी बहुप्रतीक्षित चर्चा कर सकते हैं। इस यात्रा के दौरान, दोनों राष्ट्राध्यक्ष चीन-अमेरिका संबंधों और विश्व शांति एवं विकास से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद की सजा, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र की अदालत में गोली मारकर की थी हत्या
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 13 May 2026 at 19:23 IST