ब्रिक्स 2026 से पहले बिश्केक SCO शिखर सम्मेलन में PM मोदी और पुतिन की दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग, एक ही कार में बैठ कर की चर्चा; क्या दिया संदेश?
PM Modi And Putin: बिश्केक SCO शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अहम मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने बेहद गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे का स्वागत किया। दोनों ने एक ही कार में नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में पहुंचे।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 4 min read
PM Modi Meet Vladimir Putin: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में हैं। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की अहम मुलाकात हुई है और दोनों के एक दूसरे का स्वागत बेहद ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान पीएम ने रूसी राष्ट्रपति से कहा ‘अब अंतहीन युद्ध से युद्ध के अंत की ओर बढ़ने का समय आ गया है। युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे धकेलता है।’
द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बिश्केक एरिना में आयोजित छठे विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए एक ही कार में सवार होकर गए। जहां, दोनों वैश्विक नेताओं के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली।
PM मोदी और पुतिन की दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी द्विपक्षीय बैठक के बाद बिश्केक एरीना में आयोजित होने वाले छठे विश्व नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए एक ही कार में सवार होकर गए।
कार में दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस बीच दोनों वैश्विक नेताओं के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। PM मोदी और पुतिन की मुलाकात उस समय हुई है, जब दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रूस से तेल न खरीदने का दबाव भारत पर बनाते रहे हैं।
ट्रंप की धमकी के बीच मोदी-पुतिन की मुलाकात अहम
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत को समय-समय पर धमकी देते रहे हैं कि अगर भारत रूस से तेल खरीदता है, तो भारत पर भारी टैरिफ लगा सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए ट्रंप की धमकी के बाद भी रूस से तेल खरीदता रहा है। भारत और रूस के बीच तेल व्यापार दिखाता है कि भारत किसी के दबाव में नहीं आने वाला है। वहीं, आज पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बॉन्डिंग दिखाती है कि दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े हैं।
PM मोदी ने पुतिन को ब्रिक्स का दिया न्यौता
बिश्केक में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भारत कुछ ही दिनों में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS) की मेजबानी कर रहा है और सभी भारतीय आपका और आपके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। आपकी यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी और ब्रिक्स के दायरे में बातचीत और सहयोग को और बढ़ाएगी।"
रूस-ईरान की मुलाकात से जला अमेरिका?
वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात से पहले पीएम मोदी की मुलाकात ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान हुई। दोनों की मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका ईरान पर लगातार हमले कर रहा है। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक में अर्थव्यवस्था, रक्षा, विज्ञान, फार्मा, इकोनॉमी, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 31 August 2026 at 23:14 IST