बिश्केक में PM मोदी और पुतिन की द्विपक्षीय वार्ता, फिर विदेश मंत्री जयशंकर की यूक्रेन में जेलेंस्की से मुलाकात... भारत की पहल पर खत्म होगा युद्ध?

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। वहीं, इससे पहले PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बिश्केक से मुलाकात की थी। दोनों मुलाकातों के बाद अटकलें तेज हो गई कि भारत की पहल से रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म हो सकता है।

PM मोदी-पुतिन मुलाकात के बाद विदेश मंत्री यूक्रेन में: खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध? | Image: ANI

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की और रूस के साथ चल रहे झगड़े को खत्म करने और आपसी रिश्तों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में मदद के लिए तैयार है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर मध्यस्थता करने की भी पेशकश की है।

विदेश मंत्री जयशंकर का यह प्रस्ताव तब आया है, जब चंद दिनों पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में 26वें SCO समिट में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन में शांति की उम्मीद जताई थी और पुतिन से युद्ध रोकने की अपील की थी। ऐसे में अब उम्मीदें बढ़ गई हैं कि भारत युद्ध खत्म करवाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

यूक्रेन से एस जयशंकर ने मध्यस्थता करने की पेशकश की

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 को युद्ध जारी है। बीते 4 सालों में दोनों देशों के लाखों सैनिक हताहत हुए हैं और लाखों आम नागरिक मारे गए हैं। ऐसे में विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात करना और रूस के साथ चल रहे झगड़े को खत्म करने और आपसी रिश्तों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा वैश्विक स्तर पर भारत के लिए एक बड़ा कदम हो सकता है।

September 3, 2026

ज़ेलेंस्की ने भारत का जताया आभार

वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने भारत के विदेश मंत्री के साथ अपनी चर्चा की पुष्टि की और भारत के रुख के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा एक्स पर कहा 'हम इस अन्यायपूर्ण युद्ध-रूस द्वारा यूक्रेन के विरुद्ध चलाए जा रहे युद्ध को समाप्त करने की भारत की प्रतिबद्धता के लिए आभारी हैं। यह निश्चित रूप से युद्ध का समय नहीं होना चाहिए। शांति की आवश्यकता है। यह भारत का स्पष्ट रुख है।

PM मोदी ने पुतिन से की युद्ध खत्म करने की अपील

गौरतलब है कि कुछ पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26वें SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक गए थे, जहां उनकी मुलाकात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हुई और दोनों के बीच अहम बैठक भी हुई। इस बैठक में पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से अपील करते हुए कहा था कि 'भारत शांति की दिशा में किए जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करता है और आगे भी करता रहेगा।

युद्ध में बिताया गया हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, जबकि शांति की दिशा में उठाया गया हर कदम मानवता में नई उम्मीद और उत्साह भरता है। हमें कभी न खत्म होने वाले युद्ध से हटकर युद्ध को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। यह मानवता की भलाई के लिए ज़रूरी है। सभी मुद्दों का जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान निकालना ही मानवता की पुकार है और यही भारत का संदेश है।

August 31, 2026

भारत की पहल पर खत्म होगा युद्ध?

पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लगातार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की, दोनों शीर्ष नेतृत्व से सीधा संवाद बनाए रखा है। ऐसे में भारत की मध्यस्थता से दोनों के बीच युद्ध खत्म होता है, तो भारत के लिए वैश्विक स्तर पर एक बड़ी कामयाबी हो सकती है। ऐसे में अब देखना है कि आगे क्या होता है।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी हमले में 19 मौत से बौखलाया ईरान, कुवैत पर फिर किया मिसाइल अटैक

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 3 September 2026 at 23:22 IST