अपडेटेड 19 February 2026 at 16:30 IST

'बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन कर दीजिए प्रधानमंत्री जी', AI समिट में फ्रांस के राष्ट्रपति ने की PM मोदी से अपील; क्या भारत में होगा लागू?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में अपने भाषण की शुरुआत प्यार भरे “नमस्ते” से की।

PM मोदी-मैक्रों | Image: ANI

AI Summit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में अपने भाषण की शुरुआत प्यार भरे “नमस्ते” से की। इसके बाद उन्होंने एक बड़ी स्पीच दी जिसमें उन्होंने भारत की डिजिटल यात्रा की तारीफ की और जिम्मेदार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए एक विजन बताया।

इस दौरान मैक्रों ने सोशल मीडिया को लेकर भी बात की और बच्चों को डिजिटल अब्यूज से बचाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “बच्चों को ऑनलाइन ऐसी चीजों के संपर्क में नहीं आना चाहिए जो असल दुनिया में मना हैं।” उन्होंने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फ्रांस के नए सोशल मीडिया बैन की घोषणा की और भारत से इस मूवमेंट में शामिल होने की अपील की।

क्या बोले इमैनुएल मैक्रों?

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने PM मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा, "मुझे पता है, माननीय प्रधानमंत्री जी, आप भी इस पहल से जुड़ेंगे। यह बहुत अच्छी खबर होगी कि भारत भी बच्चों और किशोरों की सुरक्षा के लिए इस तरह के कदम में शामिल होगा। बच्चों की सुरक्षा सिर्फ नियम बनाना नहीं, बल्कि सभ्यता का सवाल है।"

आपको बता दें कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैक्रों की इस बात को गंभीरता से लेते हैं तो भारत में भी जल्द ही 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट्स बैन हो सकता है।

UPI पेमेंट सिस्टम पर क्या बोले?

फ्रांस के राष्ट्रपति ने भारत के UPI पेमेंट सिस्टम पर जोर दिया, जो अब हर महीने 20 बिलियन ट्रांजैक्शन प्रोसेस करता है, और इसे एक “सिविलाइजेशनल स्टोरी” बताया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत, फ्रांस और यूरोप को मिलकर काम करना चाहिए, और यूरोप को इनोवेशन और सुरक्षा की जगह के तौर पर पेश करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में अब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी डेवलपर कम्युनिटी है, और AI नई नौकरियां पैदा कर रहा है, जिससे नौकरियां जाने का डर कम हो रहा है।

ये भी पढ़ेंः किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू गिरफ्तार, एपस्टीन फाइल में आया है नाम

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 19 February 2026 at 16:30 IST