अपडेटेड 4 March 2026 at 11:19 IST

Attack on Pakistan Military: साउथ वजीरिस्तान से पेशावर तक... TTP ने पाकिस्तानी को कर दिया धुआं-धुआं, सेना पर किए ताबड़तोड़ हमले

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने 'ऑपरेशन अल-खंदक' के तहत पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर बड़े पैमाने पर हमले किए। खैबर पख्तूनख्वा और पड़ोसी क्षेत्रों में कुल 18 हमले हुए। इससे सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा स्थिति गंभीर हो गई है।

TTP ने पाकिस्तानी को कर दिया धुआं-धुआं | Image: X

TTP Attack on Pakistan Military: अफगानिस्तान की सेना ने कई दिनों से पाकिस्तानी सेना को पानी पिलाया हुआ है। दूसरी तरफ तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) भी पाक सेना पर जमकर हमले कर रहा है। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत और आसपास के इलाकों में हाल के दिनों में हमले तेज हो गई हैं।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन अल-खंदक' (Operation Al Khandaq) नाम से एक बड़ा अभियान शुरू किया है, जिसके तहत सुरक्षा बलों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। हालिया जानकारी के अनुसार, TTP ने कुल 18 हमलों को अलग-अलग जिलों में अंजाम दिया है। ये हमले खैबर पख्तूनख्वा के कई प्रांतों में हुए। हमलों की संख्या और जगह इस प्रकार बताई गई है।

  • पेशावर में 4 हमले
  • दक्षिण वजीरिस्तान में 4 हमले
  • चित्राल में 2 हमले
  • बजरौर में 2 हमले
  • टैंक, डेरा इस्माइल खान, खैबर, मर्दान, मकरान और मोहम्मंद में 1-1 हमला

पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा बल निशाना

ये हमले TTP के 'ऑपरेशन अल-खंदक' का हिस्सा बताए जा रहे हैं, जो मुख्य रूप से पाकिस्तानी सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन को TTP ने वसंतकालीन अभियान के रूप में घोषित किया था, जिसमें प्रशिक्षित लड़ाकों द्वारा गोरिल्ला हमले, स्नाइपर फायरिंग, आईईडी विस्फोट समेत दूसरी रणनीतियां अपनाई जा रही हैं।

TTP के ये हमले पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा क्षेत्र में बढ़ते तनाव का संकेत हैं। पाकिस्तान की ओर से TTP के ठिकानों पर अफगानिस्तान में हवाई हमले किए गए हैं, जिसके जवाब में TTP ने अपनी गतिविधियां और तेज कर दी हैं। इससे दोनों देशों के बीच संघर्ष की स्थिति और गंभीर हो गई है।

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने इन हमलों का मुकाबला करने के लिए कई ऑपरेशन चलाए हैं, लेकिन सीमावर्ती इलाकों में चुनौतियां बनी हुई हैं। स्थानीय निवासियों और सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें: Iran Israel War : मिडिल ईस्ट में भारी बवाल, विदेश मंत्रालय ने बनाया स्पेशल कंट्रोल रूम, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 4 March 2026 at 11:19 IST