चौधरी बनने के चक्कर में शहबाज शरीफ ने कॉपी-पेस्ट डिप्लोमेसी से कराई जगहंसाई, खुद का मैसेज नहीं लिख पाए! 'ट्रंप' का ड्राफ्ट X पर किया पोस्ट
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्रंप से मध्यपूर्व में डिप्लोमेसी की अपील करते हुए उनका तैयार ड्राफ्ट ही X पर पोस्ट कर दिया! पोस्ट में “Draft - Pakistan's PM Message” लिखा रह गया, जिसके बाद पोस्ट जल्दी एडिट कर दिया गया। शहबाज का नया ब्लंडर कॉपी-पेस्ट डिप्लोमेसी का प्रतीक बन गया है।
Shehbaz Sharif Draft : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी सरकार में ‘कॉपी-पेस्ट’ ही सबसे बड़ा डिप्लोमेसी का हथियार है। कल रात उनके आधिकारिक X अकाउंट @CMShehbaz पर एक पोस्ट आया, जिसमें मध्यपूर्व युद्ध को लेकर ट्रंप से “डिप्लोमेसी को मौका देने” की गुहार लगाई गई। लेकिन जैसे ही पोस्ट लाइव हुआ, हिस्ट्री ने पूरा खेल खोल दिया।
पोस्ट के नीचे साफ-साफ लिखा था “Draft- Pakistan's PM Message on X”। यानी शहबाज साहब ने खुद कुछ नहीं लिखा, बस डोनाल्ड ट्रंप का पहले से तैयार ड्राफ्ट कॉपी करके चिपका दिया। फिर जल्दबाजी में पोस्ट एडिट भी कर दिया। लेकिन स्क्रीनशॉट और पोस्ट हिस्ट्री तो हमेशा के लिए अमर हो गए!
क्या ट्रंप ने भेजा मैसेज?
जिस तरह से पोस्ट में “Draft- Pakistan's PM Message on X” लिखा है, उसे देखकर नहीं लगता कि इसे पाकिस्तान PM की टीम ने ड्राफ्ट किया होगा। ऐसा लगता है कि इसे ट्रंप के आदेश पर व्हाइट हाउस से भेजा गया है। क्योंकि किसी देश के PM की टीम ड्राफ्ट मैसेज में अपने देश का नाम नहीं लिखेंगी। सवाल है कि क्या ये मैसेज ट्रंप की टीम ने शहबाज शरीफ को भेजा था?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खुद का मैसेज लिखने लायक भी नहीं रहे, तो ट्रंप का ड्राफ्ट ही चिपका दिया? वो भी इतनी लापरवाही से कि Draft का टैग भी नहीं हटाया? शहबाज का ये लेटेस्ट करतब देखकर न सिर्फ पाकिस्तान के दुश्मन, बल्कि अपने समर्थक भी हंस-हंस कर लोट-पोट हो रहे हैं।
ट्रंप के ड्राफ्ट पर निर्भर
पाकिस्तान हर महीने IMF, विश्व बैंक, चीन, सऊदी अरब और अब अमेरिका से हाथ फैलाए घूम रहा है। आर्थिक हालत इतनी खस्ता है कि बिजली-गैस के बिल नहीं भर पा रहा, फिर भी शहबाज साहब ट्रंप को करके डिप्लोमेसी चलाने की भीख मांग रहे हैं। ये वही पाकिस्तान है जो दुनिया को परमाणु शक्ति और इस्लामिक दुनिया का लीडर बताता फिरता है। लेकिन हकीकत ये है कि शहबाज, ट्रंप के ड्राफ्ट पर निर्भर हैं।
जरा कल्पना कीजिए – पाकिस्तान का PM अपना X पोस्ट भी खुद नहीं लिख पाता। फिर देश कैसे चला रहे होंगे? पाकिस्तान की डिप्लोमेसी अब “कॉपी-पेस्ट फॉरेन पॉलिसी” बन चुकी है। ये पोस्ट तो एडिट हो गया, लेकिन पाकिस्तान की भिखारी इमेज कभी ए़डिट नहीं होगी।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 8 April 2026 at 08:43 IST