Ceasefire news : ट्रंप ने 2 हफ्ते बमबारी रोकी, तो खुशी से झूम उठा ईरान, ऐतिहासिक जीत का किया दावा

Ceasefire की घोषणा के बाद ईरान ने अमेरिका पर 'ऐतिहासिक जीत' का दावा किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बमबारी 2 हफ्ते के लिए रोक दी और दोतरफा सीजफायर घोषित किया। ईरान का कहना है कि अमेरिका ने उसकी 10 सूत्री मांगें मान ली हैं। दोनों पक्ष अब स्थायी शांति समझौते पर बातचीत करेंगे।

Iran declares itself a 'historic victor'; Donald Trump halts bombing for two weeks
ईरान ने अमेरिका पर 'ऐतिहासिक जीत' का किया दावा | Image: AP

Iran-US Ceasefire: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक रुख बदलते हुए तत्काल प्रभाव से सैन्य कार्रवाई रोकने का आदेश दिया है। ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इस युद्धविराम को अपनी ऐतिहासिक जीत बताया है। ईरान में लोग युद्धविराम का जश्न मना रहे हैं।

ईरान-अमेरिका के बीच 40 दिन से ज्यादा चले संघर्ष के बाद अस्थायी युद्धविराम हुआ है। दोनों पक्ष अब स्थायी शांति समझौते पर बातचीत करने जा रहे हैं। ईरान इसे अपनी बड़ी जीत बता रहा है, जबकि अमेरिका कह रहा है कि उसके सैन्य लक्ष्य पूरे हो चुके हैं।

ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर का शुक्रिया किया। उन्होंने अमेरिका के 15-पॉइंट प्रस्ताव और ईरान के 10-पॉइंट प्रस्ताव को आधार मानते हुए युद्धविराम स्वीकार किया।

ईरान की 10 सूत्री मांग

ईरानी मीडिया के मुताबिक, सुरक्षा परिषद ने कहा कि ईरान के लगभग सभी युद्ध के मकसद पूरे हो चुके हैं। ईरान का कहना है कि अमेरिका को मजबूर होकर ईरान की 10 सूत्री मांग माननी पड़ी। इसमें शामिल हैं-

Advertisement
  • Strait of Hormuz पर ईरान का नियंत्रण
  • यूरेनियम संवर्धन का अधिकार
  • सभी प्रतिबंध हटाना
  • अमेरिका द्वारा हमले बंद करना और नुकसान की भरपाई
  • अमेरिकी सेना का इलाके से वापस जाना

ईरान ने कहा कि अमेरिका पिछले एक महीने से युद्धविराम चाह रहा था, लेकिन ईरान ने अपनी शर्तें पूरी होने तक इंतजार किया। अब ईरान का बयान है कि दुश्मन को पछतावा हो गया है और लंबे समय का खतरा खत्म हो गया है।

ट्रंप का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर पोस्ट करके कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के अनुरोध पर उन्होंने ईरान पर हमला रोकने का फैसला किया है। ट्रंप ने कहा, "हमने अपने सारे सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। ईरान की 10 सूत्री मांग स्थायी शांति समझौते के लिए अच्छा आधार हो सकती है।"

Advertisement

ट्रंप ने यह भी कहा कि दोनों तरफ से 2 हफ्ते का पूर्ण युद्धविराम होगा, बशर्ते होर्मुज सुरक्षित और खुला रहे। ईरानी विदेश मंत्री ने X पर लिखा कि अगर अमेरिका हमले बंद रखे तो ईरान भी अपनी रक्षात्मक कार्रवाई रोक देगा। उन्होंने पाकिस्तान के नेताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि 2 हफ्ते तक होर्मुज से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: Iran-Israel War: अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्तों के लिए युद्ध विराम, इजरायल भी सहमत, कच्चे तेल के दाम गिरे

Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड