अपडेटेड 6 December 2025 at 10:08 IST

भारत से जाते-जाते पाकिस्तान को औकात बता गए पुतिन, अफगानिस्‍तान को लेकर जो कहा उसे जान तिलमिला उठेगा असीम मुनीर?

पुतिन ने अफगानिस्तान की नई तालिबानी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ गंभीर कदम उठाए हैं और अफीम की खेती रोकने के लिए ठोस प्रयास कर रहे हैं।

भारत से जाते-जाते पाकिस्तान को औकात बता गए पुतिन, अफगानिस्‍तान को लेकर जो कहा उसे जान तिलमिला उठेगा असीम मुनीर? | Image: AP

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पूरी करके स्वदेश लौट गए। शुक्रवार की देर रात करीब 9:30 बजे वे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से अपने विशेष विमान के माध्यम से रवाना हुए। इस दौरे के दौरान भारत और रूस ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और कई अहम सहयोग समझौतों पर सहमति जताई। दोनों देशों ने आतंकवाद, आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। साथ ही, पुतिन ने इस अवसर का उपयोग करते हुए पाकिस्तान को भी एक संकेत भरे संदेश दिए।

पुतिन ने अफगानिस्तान की नई तालिबानी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ गंभीर कदम उठाए हैं और अफीम की खेती रोकने के लिए ठोस प्रयास कर रहे हैं। रूस ने इसी कारण तालिबानी शासन को आधिकारिक मान्यता दी है। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान दशकों से गृहयुद्ध की स्थिति में था, लेकिन अब वहां की सरकार ने स्थिति सुधारने की दिशा में उल्लेखनीय काम किया है।

इसलिए महत्वपूर्ण है पुतिन का ये बयान

यह टिप्पणी खासतौर पर महत्वपूर्ण है क्योंकि पाकिस्तान अक्सर अफगानिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाता रहा है। इसके बावजूद पुतिन ने प्रशंसा करते हुए कहा कि अफगानिस्तान आतंक और ड्रग्स के खतरों से निपटने में अथक प्रयासरत है और कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां तालिबानी सरकार ने सकारात्मक प्रगति की है। इस यात्रा ने दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने का संकेत दिया, जबकि क्षेत्रीय चुनौतियों पर भी नए दृष्टिकोण सामने आए।

इसे भी पढ़ें- मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखेंगे हुमायूं, प्रशासन सतर्क

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 6 December 2025 at 10:08 IST