अपडेटेड 1 March 2026 at 13:41 IST

पाकिस्‍तान तक पहुंची खामेनेई की मौत के गुस्से की आग; कराची में भीड़ ने किया अमेरिकी दूतावास पर हमला; 8 की मौत

खेमेनेई की मौत के गुस्से की आग की आंच अब पाकिस्तान के कराची तक पहुंच गई है। यहां गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास का घेराव किया और जमकर तोड़फोड़ की।

protesters attack us embassy in karachi | Image: X

Pakistan: अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का विरोध अलग-अलग देशों में देखने को मिल रहा है। खेमेनेई की मौत के गुस्से के आग की आंच अब पाकिस्तान के कराची तक पहुंच गई है। यहां गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतर आई और देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया। भारी विरोध के बीच अब तक 8 लोगों की मौत और 30 से अधिक के घायल होने की खबर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तेजित प्रदर्शनकारियों ने कराची स्थित अमेरिकी दूतावास का घेराव किया। उन्होंने मुख्य गेट को तोड़ने की कोशिश की और परिसर के अंदर घुसने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका विरोधी नारे भी लगाए। इतना ही नहीं, उन्होंने दूतावास परिसर के बाहर आगजनी भी की। 

पाकिस्तान के कराची में मचाया उपद्रव

प्रदर्शनकारी इतने उग्र थे कि स्थिति को काबू में रखना मुश्किल हो गया। भीड़ की संख्या में लगातार इजाफा होने लगा। कराची से कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें बड़ी संख्या में लोग US कांसुलेट के बाहर हाथों में लाठी-डंडे लिए दिखाई दिए। वह कांसुलेट के दरवाजे और खिड़की तोड़ने की कोशिश करते नजर आए।

अमेरिकी कांसुलेट को लगाई आग

देखते ही देखते उनका गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने अमेरिकी कांसुलेट को आग के हवाले कर दिया। आग की तेज लपटें आसमान में उठती दिखीं, जिससे पूरे इलाके में धुएं का गुबार उठने लगा।

इजरायल ने रात के बजाय दिन में किया हमला

इजरायल ने 28 फरवरी 2026 को स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर ईरान पर हमला किया। इजरायल के अधिकारियों के मुताबिक, हमला ठीक उसी जगह पर हुआ जहां ईरान के सबसे बड़े नेता इकट्ठा हुए थे। इससे पहले इजरायल ने सभी हमले दिन के बजाय रात में किए थे। ऐसे में ईरान को भनक भी नहीं रही होगी कि इस बार हमला दिन के उजाले में हो जाएगा। 

ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी

इन सबके बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है। उन्होंने ट्रुथ पर लिखा, 'ईरान ने अभी कहा है कि वे आज बहुत जोरदार हमला करेंगे, इतना ज़ोरदार जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया। लेकिन बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम उन पर ऐसा जोरदार हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखा गया!'

यह भी पढ़ें: खंडहर में तब्दील दफ्तर, हर तरफ धुआं-धुंआ... ईरान में जिस जगह मारे गए खामेनेई, वहां की सबसे पहली तस्‍वीर आई सामने

 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 1 March 2026 at 12:58 IST