युद्ध के बीच पाकिस्तान फतेह-5 मिसाइल का कर रहा परीक्षण, भारत के कई शहर रेंज में, एयर डिफेंस सिस्टम नहीं कर पाएगा डिटेक्ट- बड़ा दावा
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान फतह-5 मिसाइल का परीक्षण करने वाला है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि इस मिसाइल को भारतीय एयर डिफेंस का रडार डिटेक्ट नहीं कर सकता।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान फतह-5 मिसाइल का परीक्षण करने वाला है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि इस मिसाइल को भारतीय एयर डिफेंस का रडार डिटेक्ट नहीं कर सकता।
पाकिस्तानी मीडिया में ये भी दावा किया जा रहा है कि इस मिसाइल को भारत के हाई वैल्यू टारगेट पर हमला करने लिए खास डिजाइन किया गया है। इसे जल्दी ही पाकिस्तान की आर्मी में शामिल किया जाएगा।
1000 किमी तक घुस सकती है मिसाइल
पाकिस्तान का ये भी दावा है कि इस मिसाइल की रेंज 1000 किमी के करीब है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मिसाइल कम ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम है। पाकिस्तानी सैन्य जानकारों की मानें तो इस मिसाइल में स्टेल्थ कैपेबिलिटीज है। हालांकि, इस दावे की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
क्या भारत के लिए खतरा है ये मिसाइल?
पाकिस्तान का दावा है कि इसे पाकिस्तानी सीमा के पास से फायर किया जाएगा, जिससे भारत के कई शहरों को निशाना बनाया जा सकता है। हालांकि, इस दावे में कई पेंच हैं। पहली बात ये कि अगर ये मिसाइल पाकिस्तान सीमा के पास लाई जाती है, तो भारत इसे आसानी से डिटेक्ट कर लेगा। इसके अलावा भारत इसे लॉन्च करने से पहले ही नष्ट करने की काबिलियत रखता है।
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, इस मिसाइल के रेंज में दिल्ली-एनसीआर, आगरा, अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, चंडीगढ़, गुजरात में कच्छ और लखपत, राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर, जयपुर और जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर, कारगिल और तुरतुक शामिल हैं। हालांकि, इन दावों की भी पुष्टि नहीं हो पाई है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 6 April 2026 at 19:31 IST