Pakistan Stock Market: सीजफायर में शहबाज का नाम क्या आ गया, कंगाल पाकिस्तान की लग गई लॉटरी, PAK शेयर बाजार इतना चढ़ा कि हिल गई दुनिया

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की खबर से पाकिस्तान के शेयर बाजार में बुधवार 8 अप्रैल को ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली। कराची स्टॉक एक्सचेंज के बेंचमार्क इंडेक्स, KSE-100 इंडेक्स में अब तक की सबसे बड़ी उछाल आई।

Pakistan Stock Market: सीजफायर में शहबाज का नाम क्या आ गया, कंगाल पाकिस्तान की लग गई लॉटरी, PAK शेयर बाजार इतना चढ़ा कि हिल गई दुनिया | Image: Pixabay

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की खबर से पाकिस्तान के शेयर बाजार में बुधवार 8 अप्रैल को ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली। कराची स्टॉक एक्सचेंज के बेंचमार्क इंडेक्स, KSE-100 इंडेक्स में अब तक की सबसे बड़ी उछाल आई। पाकिस्तान के अखबर डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, KSE-100 इंडेक्स सुबह करीब 9:37 बजे 12,362.38 अंक यानी 8.15% उछलकर 1,64,035.83 के स्तर पर पहुंच गया। इस जबरदस्त तेजी के बाद एक्सचेंज के नियमों के तहत ट्रेडिंग को अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

स्‍थानीय अखबार डॉन के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की खबरों से निवेशकों का मनोबल बढ़ने के बाद, पाकिस्तान के बेंचमार्क स्टॉक इंडेक्स ने 8 अप्रैल को इंट्राडे कारोबार के दौरान सबसे बड़ी तेजी दर्ज की, जिसमें 12,362.38 अंकों की तेजी हुई है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज का KSE-100 इंडेक्‍स सुबह 9:37 बजे 12,362.38 अंक या 8.15 प्रतिशत बढ़कर 164,035.83 पर पहुंच गया। इस तेज उछाल के बाद एक्सचेंज के नियमों के अनुरूप कारोबार निलंबित कर दिया गया। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, यह रैली केएसई-100 इंडेक्‍स के इतिहास में एक दिन में हुई सबसे बड़ी तेजी है।

पहले भारी उतार-चढ़ाव में था बाजार

इससे पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में पिछले कुछ हफ्तों से भारी अस्थिरता देखी जा रही थी। KSE-100 इंडेक्स एक दिन पहले 7 अप्रैल मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। लेकिन इससे पहले 2 मार्च को इसमें 16,089 अंकों यानी करीब 9.57% की बड़ी गिरावट आई थी। यह इसके इतिहास की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक थी। यह गिरावट पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़ी बड़ी घटनाओं के चलते आई थी।

भारत के आगे अभी भी बच्चा है पाकिस्तानी बाजार

भले ही पाकिस्तानी शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स में बुधवार को 12 हजार अंक और करीब 8 फीसदी की रैली देखने को मिली। लेकिन, भारतीय शेयर बाजार के सामने पाकिस्तानी बाजार छोटे बच्चे जितना है। पाकिस्तानी शेयर बाजार का कुल मार्केट कैप करीब 4 लाख करोड़ रुपये है।जबकि, भारतीय बाजार का मार्केट कैप करीब 500 लाख करोड़ है। भारतीय बाजार का आज मार्केट कैप ही करीब 17 लाख करोड़ बढ़ा, जो कि पाकिस्तानी बाजार के कुल मार्केट कैप से करीब 4 गुना ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें- Iran-US-Israel War: 40 दिनों की लड़ाई में खुल गई अमेरिका के 'ताकत' की पोल, अब मौके पर चौका मारने की फिराक में चीन, कर सकता है इस देश पर हमला!
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 April 2026 at 18:11 IST