भारत को गीदड़भभकी देने वाले पाक के पूर्व आर्मी चीफ जनरल बाजवा बाथरूम में गिरे, हालत नाजुक; कभी अभिनंदन को देख हो गई थी 'पैंट गिली'
पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की हालत गंभीर है। फरवरी में घर के बाथरूम में फिसलने के बाद उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद रावलपिंडी के मिलिट्री अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की हालत गंभीर है। फरवरी में घर के बाथरूम में फिसलने के बाद उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद रावलपिंडी के मिलिट्री अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कहा जा रहा है कि कमर जावेद बाजवा अपने रावलपिंडी स्थित घर में गिर गए थे। आपको बता दें कि ये वही कमर जावेद बाजवा हैं जिनकी भारतीय वायुसेना के जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन ने पैंट गिली कर दी थी।
बाजवा के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान को दुनिया भर में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। फरवरी 2019 में जब अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था और उसके बाद वे पाकिस्तान की धरती पर उतरे थे तब खुद पाकिस्तानी सांसदों ने खुलासा किया था कि बाजवा के पैर कांप रहे थे। संसद में गवाही दी गई थी कि भारत के हमले के डर से बाजवा के माथे पर पसीना था और वे किसी भी कीमत पर अभिनंदन को छोड़ना चाहते थे।
जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे बाजवा
पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने इस घटना को घरेलू हादसा बताया था। उनके अनुसार, या तो वे फिसलकर गिर गए थे या फिर उन्हें ‘थर्ड डिग्री एट्रियोवेंट्रिकुलर हार्ट ब्लॉक’ की वजह से चक्कर आया था। ये सभी दावे अभी तक पूरी तरह से पुष्टि नहीं किए गए हैं। ये जानकारी फिलहाल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चल रही अनौपचारिक चर्चाओं पर आधारित है।
डॉक्टरों के मुताबिक, गिरने के दौरान सिर पर लगी चोट आगे चलकर तंत्रिका तंत्र से जुड़ी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। ऐसी चोटों का असर तुरंत दिखाई नहीं देता, लेकिन समय के साथ दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ‘थर्ड-डिग्री एवी ब्लॉक’ दिल से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। इस स्थिति में व्यक्ति को बार-बार चक्कर आ सकते हैं या वह अचानक बेहोश हो सकता है। इसी वजह से गिरने और चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।
कमर जावेद बाजवा पर लग चुके हैं कई गंभीर आरोप
कमर जावेद बाजवा ने साल 2016 से 2022 तक पाकिस्तान के सेना प्रमुख के रूप में काम किया। रिटायर होने के बाद भी बजवा का प्रभाव पाकिस्तान की राजनीति में बना रहा। जून 2024 में आई एक रिपोर्ट (जिसमें पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज का हवाला दिया गया था) के मुताबिक, शेख रशीद अहमद ने बाजवा पर गंभीर आरोप लगाए थे।
अवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख शेख रशीद अहमद ने दावा किया था कि बाजवा ने उन राजनीतिक घटनाओं में भूमिका निभाई थी, जिनकी वजह से अविश्वास प्रस्ताव के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार गिर गई थी। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की सरकार को इसी अविश्वास प्रस्ताव के बाद सत्ता से हटा दिया गया था।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 29 March 2026 at 21:47 IST