'...तो हम कोलकाता पर अटैक करेंगे', पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने भारत को दी गीदड़भभकी, राजनाथ सिंह के बयान से बौखलाया 'आतंकिस्तान'
रक्षा मंक्षी राजनाथ सिंह के बयान से पाकिस्तान बौखला उठा है। उसने भारत को गीदड़भभकी दी है। पाक मंत्री ने कहा कि अगहर भारत ने किसी प्रकार के दुस्साहस की कोशिश की तो उसका जवाब कोलकाता में हमले से दिया जाएगा।
Pakistan: भारत के हाथों बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पड़ोसी मुल्क में सुधार नजर नहीं आ रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर से गीदड़भभकी दी है। भारत के साथ संभावित तनाव को लेकर उनका कहना है कि अगर भविष्य में कोई संघर्ष होता है, तो पाकिस्तान की प्रतिक्रिया सीमित नहीं रहेगी। भविष्य में किसी भी प्रकार के दुस्साहस की कोशिश का जवाब कोलकाता पर हमले के साथ दिया जाएगा।
दरअसल, ख्वाजा आसिफ की यह गीदड़भभकी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पड़ोसी देश ने कोई भी गलत कदम उठाया तो भारत का जवाब अभूतपूर्व और निर्णायक होगा। सीधा सीधा मतलब है कि ऐसा जवाब जो पहले कभी नहीं देखा गया।
कोलकाता पर हमला करने की दी गीदड़भभकी
शनिवार को पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'अगर भारत इस बार कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन करने का प्रयास करता है, तो इंशाअल्लाह हम कोलकाकता पर अटैक कर देंगे।'
उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसी खबरें हैं कि भारत ऐसी साजिश रच रहा है। वह कह रहे हैं कि कुछ लाशें बिछाई जाएंगी और उन्हें आतंकी बताया जाएगा और कहा जाएगा कि इन्होंने ये किया।
वो कह रहें कुछ लाशें बिछाई जाएंगी- पाक मंत्री
ख्वाजा आसिफ ने आगे कहा, 'अगर भारत अपने ही लोगों के जरिये या अपनी हिरासत में रखे गए पाकिस्तानी लोगों के जरिये कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन करने की योजना बनाता है, जैसे कहीं शव रखकर यह दावा करना कि ये आतंकवादी थे, ऐसे में पाकिस्तान इसका जवाब कोलकाता तक हमला करके देगा।'
राजनाथ सिंह ने क्या-क्या कहा था?
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2 अप्रैल को पाकिस्तान का नाम लिए बगैर उसे सख्त चेतावनी थी। उन्होंने कहा था कि किसी भी तरह के दुस्साहस के बाद निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा था, 'वर्तमान स्थिति में हमारा पड़ोसी किसी भी तरह के दुस्साहस को अंजाम दे सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारत की कार्रवाई अभूतपूर्व और निर्णायक होगी। इसके अलावा उन्होंने सैनिक सम्मान सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर अभी तक खत्म नहीं हुआ है। वो कहते हैं कि जिस तरह से आतंकवादियों ने पहलगाम में धर्म के आधार पर लोगों को निशाना बनाया था, यह हमला सिर्फ भारत पर नहीं बल्कि देश की सामाजिक एकता और सामाजिक एकता पर भी हमला था।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 5 April 2026 at 08:46 IST