अपडेटेड 22 March 2025 at 19:48 IST

Pakistan: ट्रेन हाईजैक से बौखलाई सेना ने बलूचों पर चलाई गोली तो उबला बलूचिस्तान, सड़कों पर महिलाएं, PM शहबाज की उड़ेगी नींद

पाकिस्तान सरकार के खिलाफ बलूचिस्तान के लोगों ने सड़कों पर उतरकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन शुरू कर दिए। बलूचिस्तान के कोहलू में भी लोगों ने बड़ी संख्या में विरोध प्

balochistan protest | Image: X

Balochistan Protest: बलूचिस्तान में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। पाकिस्तान की शहबाज सरकार के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। बलूचिस्तान में जगह-जगह से विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल हो रही हैं। बलूचिस्तान में यह विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान की सेना द्वारा बलूच नागरिकों की गोली मारकर हत्या करने के विरोध में किए जा रहे हैं।

बलूच विद्रोहियों ने तो पहले ही पाकिस्तान के नाम में दम करके रख दिया है। खासतौर पर पाकिस्तानी आर्मी पर बलूच विद्रोही कहर बनकर टूट रहे हैं। ट्रेन हाईजैक के बाद ऐसे कई घटनाएं पाकिस्तान में हो चुकी हैं, जहां बलूच विद्रोही ने पाक सेना को निशाना बनाया।

बलूचिस्तान में भारी प्रदर्शन

इसके बाद पाकिस्तान सरकार के खिलाफ बलूचिस्तान के लोगों ने सड़कों पर उतरकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन शुरू कर दिए। बलूचिस्तान के कोहलू में भी लोगों ने बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया। बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी के प्रदर्शनकारी गोलीबारी और गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।

इसके अलावा तुर्बत में भी प्रदर्शनकारियों ने विरोध रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई की भी मांग कर रहे हैं। 

युवक की हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा

पाकिस्तान पुलिस की गोलीबारी में क्वेटा में युवक हबीबुल्लाह समलानी की हत्या हुई, जिसके जनाजे की नमाज अदा करने भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं भी शामिल रहीं। लोगों ने युवक की हत्या को लेकर अपना आक्रोश जाहिर किया।

गिरफ्तार किए गए साथियों की रिहाई की भी है मांग

इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों की मांग पाकिस्तानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बलूच के लोगों को रिहा करने की भी है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में शामिल हुए बलूच नेता डॉ. महरंग बलूच, बेबिगर बलूच समेत कई नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बलूच नागरिकों की मांग है कि उनके सभी गिरफ्तार साथियों को तुरंत छोड़ा जाए।

साथ ही प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी भी दी कि ऐसा न होने पर पूरे बलूचिस्तान को अनिश्चितकाल के लिए सील कर देंगे। इसके लिए पाकिस्तान सरकार जिम्मेदार होगी।

यह भी पढ़ें: Pakistan: अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का... चीन ने क्यों बढ़ा दी PAK की टेंशन? शहबाज सरकार को दे दिया बड़ा अल्टीमेटम



 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 22 March 2025 at 19:48 IST