Pakistan: अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का... चीन ने क्यों बढ़ा दी PAK की टेंशन? शहबाज सरकार को दे दिया बड़ा अल्टीमेटम
Pakistan News: बलूच विद्रोहियों के हमलों के बीच मतलबी चीन ने पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी है। चीन ने शहबाज सरकार को अल्टीमेटम दे दिया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

पाकिस्तान में इन दिनों बलूचिस्तान को लेकर बवाल मचा हुआ है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी लगातार पाकिस्तानी सेना पर निशाना साधे हुए है। वहीं तहरीके तालिबान पाकिस्तान (TTP) भी शहबाज सरकार को घेरे रहती है। इस बीच अब मतलबी चीन ने भी पाकिस्तान को अल्टीमेटम दे दिया है। दरअसल, ड्रैगन को ऐसा लग रहा है कि BLA की तरफ से ट्रेन हाईजैक करने के बाद अब चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के प्रोजेक्ट पर खतरा मंडरा रहा है।
दरअसल, बलूचिस्तान में BLA की हलचल काफी ज्यादा हो गई है। CPEC प्रोजेक्ट के जरिए चीन के उत्तर-पश्चिमी शिंजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र और पाकिस्तान के पश्चिमी बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह को जोड़ा जाएगा। ट्रेन हाजैक के बाद चीन पाकिस्तान के इस प्रोजेक्ट पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है। अगर बलूच विद्रोही CPEC पर हमला करते हैं, तो इससे चीन को भारी नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि चीन पाकिस्तान के ऊपर सुरक्षा को लेकर दबाव बना रहा है।
60 अरब डॉलर का निवेश कर रहा चीन
चीन ने इस प्रोजेक्ट पर करीब 60 अरब डॉलर की लागत का निवेश कर रहा है। हालांकि, ये लागत 65 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। करीब 3000 किमी लंबे CPEC प्रोजेक्ट से चीन को मध्य पूर्वी बाजारों तक पहुंचने के लिए आसान और तेज रास्ता मिल जाएगा।
चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर से BLA को परेशानी
BLA के पाकिस्तान आर्मी को निशाना बनाने का एक मुख्य कारण चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर भी है। बलूच विद्रोहियों का मानना है कि यह परियोजना बलूचिस्तान के संसाधनों को लूटने और स्थानीय लोगों को हाशिए पर धकेलने का एक नया तरीका है। BLA के लड़ाके पाकिस्तानी सेना को इसलिए भी निशाना बनाते हैं क्योंकि पाक आर्मी CPEC परियोजना की सुरक्षा करती है। ये ही वजह है कि BLA से ना केवल पाकिस्तान बल्कि चीन को भी काफी खतरा है।
Advertisement
जनवरी से मार्च तक 1,141 लोग आतंकवाद के शिकार
पाकिस्तान में आंतरिक मामलों के राज्य मंत्री तल्लाल चौधरी ने की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 1 जनवरी से 16 मार्च तक आतंकवाद की घटनाओं में कम से कम 1,141 पाकिस्तानी मारे गए और घायल हुए हैं। तल्ला चौधरी ने लोगों से आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में केंद्र सरकार का समर्थन करने का आग्रह किया।
बता दें, हाल के कुछ समय में पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में काफी बढ़त देखा गया है। चिंताजनक वृद्धि देखी गई है। पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के राज्य मंत्री तल्लाल चौधरी के अनुसार, 1 जनवरी से 16 मार्च, 2025 तक देश में प्रतिदिन औसतन 9 आतंकवादी हमले हुए हैं, जिनमें प्रतिदिन 3 सैनिक या पुलिसकर्मी और 2 नागरिक मारे गए हैं, जबकि 7 सैनिक और 4 नागरिक घायल हुए हैं। इस अवधि के दौरान कुल 1,141 लोग मारे गए या घायल हुए, जिनमें से 1,127 मामले खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों से संबंधित हैं।