कराची में भीषण धमाके की सूचना, पाकिस्तानी रेंजर्स के ऑफिस में ताबड़तोड़ फायरिंग; घटनास्थल पर भेजी गई फोर्स

शनिवार को कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में जबरदस्त गोलीबारी और धमाके की खबर है।

पाकिस्तानी रेंजर्स के ऑफिस में ताबड़तोड़ फायरिंग | Image: Republic Source

शनिवार को कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में भारी गोलीबारी और धमाके की खबर मिलने के बाद सुरक्षा बल वहां पहुंचे। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, हालात को काबू में करने के लिए रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स और पुलिस कमांडो समेत स्पेशल यूनिट्स को मौके पर भेजा गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। ताजा अपडेट्स के अनुसार, इस हमले में तीन अर्धसैनिक बल के जवान और तीन आतंकवादी मारे गए।

धमाके की खबर मिली थी

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, रेस्क्यू 1122 सिंध ने बताया कि उन्हें गुलिस्तान-ए-जौहर ब्लॉक 5 के पास धमाके की खबर मिली और उन्होंने तुरंत अपने सेंट्रल कमांड और कंट्रोल सेंटर से टीमें मौके पर भेजीं। प्रवक्ता के अनुसार, रेस्क्यू 1122 की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और हालात का जायजा ले रही हैं।

सिंध के मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने शनिवार को मोसामियात चौरंगी के पास धमाके और कथित गोलीबारी की खबरों का संज्ञान लिया और घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। यह जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी।

मुख्यमंत्री ने सिंध के इंस्पेक्टर जनरल और कराची के एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल से संपर्क किया और उन्हें निर्देश दिया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की प्रकृति का पता लगाने के लिए जरूरी कार्रवाई करे।

ये भी पढ़ेंः लाल किला बम धमाका: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में 3 नए आरोपी

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 27 June 2026 at 21:41 IST