अपडेटेड 11 August 2024 at 12:48 IST

शैतान भी ना करे ऐसा...कब्र खोदी, महिला की लाश से किया रेप,पाकिस्तान में दिल दहला देने वाली वारदात

पाकिस्तान में एक दरिंदे ने शैतान को भी पीछे छोड़ दिया। उसकी करतूत जानकर आपका दिल दहल सकता है। खबर पढ़कर आप कहेंगे कि लड़कियां कहीं भी सुरक्षित नही, कब्र में भी।

man rape woman deadbody | Image: Pixabay

पाकिस्तान में एक दरिंदे ने शैतान को भी पीछे छोड़ दिया। उसकी करतूत जानकर आपका दिल दहल सकता है। खबर पढ़कर आप कहेंगे कि लड़कियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं, यहां तक की कब्र में भी। जी हां कराची में एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसने कब्र खोदकर महिला की लाश के साथ बलात्कार किया।

शवों के साथ ऐसी हरकत करने वाले उस व्यक्ति की उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उससे पूछता की जिसमें उसने खुलासा किया कि अभी तक उसने करीब चार महिलाओं के शवों के साथ बलात्कार किया है।

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस में किए शिकायत में एक शख्‍स ने बताया कि गुरुवार यानी 8 अगस्त की शाम को उसने बाग-ए-कोरंगी कब्रिस्तान में अपनी मां के शव को दफन किया था। उसी शाम सात बजे के बाद उस कब्रिस्तान से कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ा जो कि कब्र को नुकसान पहुंचा कर शवों के साथ छेड़छाड़ करता है।

लोगों ने उसकी इस हरकत के लिए उसकी जमकर पिटाई की, कुछ समय बाद घटनास्थल पर लोकल पुलिस पहुंच गई और उसने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने उस पर रेप का आरोप लगाया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उससे पूछता की जिसमें उसने खुलासा किया कि अभी तक उसने करीब चार महिलाओं के शवों के साथ बलात्कार किया है, आगे उसने बताया कि वह कब्रिस्तान में दफन किए जाने वाले शवों पर ध्यान रखता है और रात में कब्र को नुकसान पहुंचा कर शवों को बाहर निकालता है और उसके साथ दुर्व्यवहार करता है।

नेक्रोफिलियाक बिमारी से ग्रसित होते हैं ऐसे लोग

नेक्रोफिलिया शब्द ग्रीक भाषा से लिया गया है। जहां नेक्रो का मतलब होता है मृत शरीर और फीलिया यानी प्यार अथवा आकर्षण। इस प्रकार नेक्रोफीलिया का अर्थ होता है मृत शरीर के साथ यौन संबंध बनाना। नेक्रोफीलिया को एक घिनौना मनोविकार यानी मेंटल डिसऑर्डर कहा गया है। नेक्रोफिलिया को मेडिकल क्षेत्र में अन्य कई और नामों से भी जाना जाता है। इसे नेक्रोफिलिज्म, नेक्रोलाग्निया, नेक्रोकाइटस, नेक्रोक्लेसिस और थानाटोफिलिया भी कहा गया हैं।

रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक नेक्रोफिलिया एक बेहद गंभीर किस्म की मानसिक बीमारी कही जा सकती है। क्योंकि इसमें शव के साथ यौन संबंध बनाने की इच्छा में मरीज किसी की हत्या करने से भी गुरेज नहीं करता है। अगर किसी मरीज की शव के साथ यौन संबंध बनाने की इच्छा हो रही है और उसे शव न मिले तो वह किसी की हत्या करके उसके शव के साथ यौन संबंध बनाने का काम भी कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- तिहाड़ का जेलर बर्थडे पार्टी में बना 'खलनायक', सर्विस पिस्टल लहराते हुए किया डांस; VIDEO वायरल

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 11 August 2024 at 12:48 IST