तिहाड़ का जेलर बर्थडे पार्टी में बना 'खलनायक', सर्विस पिस्टल लहराते हुए किया डांस; VIDEO वायरल

तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा फिर विवादों में हैं। इस बार मामला उनके डांस को लेकर है। दरअसल दीपक शर्मा एक पार्टी में डांस कर रहे थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tihar jail Jailer deepak sharma
Tihar jail Jailer deepak sharma | Image: Instagram

तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा फिर विवादों में हैं। इस बार मामला उनके डांस को लेकर है। दरअसल दीपक शर्मा एक पार्टी में डांस कर रहे थे। डांस तक तो ठीक था, दीपक शर्मा ने अचानक अपनी सर्विस पिस्टल निकाल ली और लहराने लगे। इसी दौरान पार्टी में मौजूद कोई शख्स उनका वीडियो भी बना रहा था। अब ये वीडियो वायरल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा दिल्ली के घोंडा से भाजपा की निगम पार्षद के पति की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक यह पार्टी राजधानी दिल्ली के सीमापुरी थाने के नजदीक चल रही थी। जिसमें दीपक शर्मा डांस करते हुए पिस्टल लहराते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये वीडियो कब का है, इसकी सच्चाई कितनी है इस बात की पुष्टि रिपब्लिक भारत नहीं करता है।

दीपक शर्मा के बारे में जान लीजिए

200 करोड़ की ठगी के मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर के बैरेक में रेड मारने से लेकर निर्भया के आरोपियों को फांसी तक पहुंचाने जेलर दीपक शर्मा ने अहम जिम्मेदारी निभाई थी। देश के कई हाई प्रोफाइल केस से दीपक शर्मा की पहचान हुई है। सोशल मीडिया पर दीपक शर्मा की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। दीपक शर्मा फिटनेस एन्थूजीऐस्ट हैं। जेलर दीपक शर्मा की तुलना एक्शन फिल्म सिंघम और दबंग के सलमान खान से की जाती है।

Advertisement

तिहाड़ जेल ले सकता है एक्शन

इस बाबत तिहाड़ जेल के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि उन्हें दीपक शर्मा की तमाम कारस्तानियों के बारे में जानकारियां मिल रही हैं। उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ये जेल नियमों के खिलाफ है। कोई जिम्मेदार अधिकारी कैसे पिस्टल लहरा कर ऐसी हरकत कर सकता है? 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- सावधान! रात में अकेली ना निकलें औरतें, घूम रहे 3 साइको किलर; 14 माह में 10 महिलाओं के कत्ल से सनसनी

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड