अपडेटेड 27 March 2025 at 16:47 IST

BREAKING: पाकिस्तान के क्वेटा में IED ब्लास्ट, पुलिस के वाहन को बनाया गया निशाना, 2 की मौत; कई घायल

पाकिस्तान के क्वेटा से IED धमाके की खबर सामने आई है। क्वेटा के डबल रोड पर बारेच मार्केट क्षेत्र में एक पुलिस वाहन के पास हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई।

Blast in Pakistan | Image: X

Pakistan Quetta Blast News: पाकिस्तान आज एक बार फिर दो बड़े हमलों से दहल उठा है। एक तरफ क्वेटा में IED ब्लास्ट हुआ। तो दूसरी ओर बलूचिस्तान में एक बंदूकधारी ने कई लोगों पर हमला कर दिया। इन दोनों घटनाओं में कई लोगों की मौत हुई है। वहीं, बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए। 

क्वेटा में IED ब्लास्ट

क्वेटा में पुलिस के वाहन के पास IED ब्लास्ट हुआ। DAWN के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि क्वेटा के डबल रोड पर बारेच मार्केट क्षेत्र में एक पुलिस वाहन के पास हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। बलूचिस्तान के स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।  घायलों में से कुछ की हालत गंभीर भी बताई जा रही है। 

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने एक बयान में कहा कि विस्फोट एक पुलिस वाहन के पास हुआ है। 

बंदूकधारी ने किया हमला, 6 की मौत

वहीं, दूसरी बड़ी घटना पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर जिले में हुई। यहां एक अज्ञात बंदूकधारी ने एक यात्री बस पर हमला कर कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान पंजाब के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री ने बाद में दम तोड़ दिया।

ग्वादर के डिप्टी कमिश्नर हमूदुर रहमान के हवाले से जियो न्यूज ने बताया कि हमला प्रांत के ग्वादर जिले में उस वक्त हुआ, जब लोगों ने कलमत इलाके में रात को कराची जाने वाली बस के पांच यात्रियों की हत्या कर दी। DAWN अखबार ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने पहले यात्रियों के पहचान पत्र की जांच की और इसके बाद उनकी हत्या कर दी। साथ ही वह तीन अन्य को भी अपने साथ ले गए। 

पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने हमले की निंदा की और मामले में संबंधित अधिकारियों को जांच और जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा चलाने के निर्देश दे दिए है। वहीं राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने घटना को लेकर कहा है कि आतंकवादी देश के विकास और बलूचिस्तान की समृद्धि के दुश्मन हैं। वह बलूचिस्तान में प्रगति नहीं देख सकते।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं लगातार बढ़ रही है। सबसे ज्यादा आतंकी हमले बलूचिस्तान प्रांत में हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Pakistan: अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का... चीन ने क्यों बढ़ा दी PAK की टेंशन? शहबाज सरकार को दे दिया बड़ा अल्टीमेटम
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 27 March 2025 at 16:26 IST