अपडेटेड 19 June 2025 at 19:25 IST

VIRAL: पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर को व्हाइट हाउस में परोसा गया सूअर का मांस? वायरल मेन्यू कार्ड की क्या है सच्चाई

Asim Munir Lunch with Donald Trump: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आमंत्रित किया गया था। यह बैठक पारंपरिक कूटनीतिक प्रोटोकॉल से अलग हटकर थी, जिसने न केवल अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का ध्यान खींचा बल्कि दक्षिण एशिया में बदलती भू-राजनीतिक रणनीतियों की ओर भी संकेत किया।

VIRAL: पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर को व्हाइट हाउस में परोसा गया सूअर का मांस? वायरल मेन्यू कार्ड की क्या है सच्चाई | Image: AP and X- Post

18 जून 2025 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के बीच व्हाइट हाउस में हुए हाई-प्रोफाइल लंच मीटिंग के बाद एक अजीब विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। विवाद की जड़ है व्हाइट हाउस का मेनू कार्ड। दरअसल सोशल मीडिया पर दो मेन्यू कार्ड वायरल हो रहे हैं। रिपब्लिक भारत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन कार्ड्स की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन ये चर्चा का विषय बन गया है और लोगों में इस मेनू कार्ड को शेयर करने की होड़ लग गई है। आइए हम आपको बताते हैं इन मेनू कार्ड्स में क्या-क्या व्यंजन पाकिस्तानी ऑर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर को परोसे गए।  


सोशल मीडिया पर पहले एक मेनू कार्ड वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि पूरा भोजन 'हलाल' था। यानी इस्लामिक धार्मिक रीति-नीति के अनुसार तैयार किया गया। वहीं दूसरे मेनू कार्ड में पोर्क (सुअर का मांस) से बने कई व्यंजन सूचीबद्ध हैं, जो मुस्लिम समुदाय में पूर्णतः निषिद्ध माने जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन मेनू कार्ड्स को लेकर अभी तक व्हाइट हाउस से कोई प्रतिक्रिया तो नहीं आई है लेकिन दोनों मेनू कार्ड को सोशल मीडिया यूजर्स बहुत तेजी से शेयर कर रहे हैं।

 


पहला वायरल मेनू: पूरी तरह 'हलाल भोजन' का दावा

  • 18 जून को लंच के बाद सबसे पहले जो मेनू कार्ड व्यापक रूप से शेयर किया गया, उसमें दावा किया गया कि परोसा गया हर व्यंजन हलाल था। इस मेनू के अनुसार-
  • स्टार्टर: बकरी के पनीर (गोएट चीज़) का गेटौ
  • मुख्य व्यंजन: स्प्रिंग लैंब का रैक, जंबालया के साथ
  • डेज़र्ट: नेक्टराइन टार्ट और क्रीम फ्रैश आइसक्रीम
  • मेनू के अंत में एक स्पष्ट नोट छपा था:'सभी भोजन हलाल हैं - राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप द्वारा होस्ट किया गया।'
  • दूसरा वायरल मेनूः इस मेनू में दावा किया गया है कि पूरा भोजन हलाल है।


 

स्टार्टर :  चिल्ड व्हाइट एस्पैरेगस सूप क्रीम फ़्रैचे और नींबू के छिलके के साथ परोसा गया

  • मुख्य कोर्स: बोस्ट पोर्क टेंडरलॉइन कारमेलाइज़्ड सेब, रोज़मेरी फिंगरलिंग आलू के साथ परोसा गया
  • पोर्क कोर्स: ब्रेज़्ड पोर्क शोल्डर सौंफ़ और बेबी लीक कॉन्फ़िट के बिस्तर पर, बाल्समिक जूस के साथ
  • शाकाहारी विकल्प: भरवां ज़ुचिनी ब्लॉसम रिकोटा और ताज़ी जड़ी-बूटियों से भरा हुआ
  • मिठाई: बिटरस्वीट चॉकलेट टॉर्टे वेनिला बीन आइसक्रीम और रास्पबेरी कुलिस के साथ
  • इस मेनू में दावा किया गया सभी भोजन गैर-हलाल हैं
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प द्वारा होस्ट किया गया

 

                                                                                                      Image

सियासी और धार्मिक हलकों में चर्चा तेज

इन दोनों मेनू कार्ड्स की प्रामाणिकता की अभी किसी तरह की पुष्टि नहीं हो पाई है, और न ही व्हाइट हाउस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। दोनों दस्तावेजों में कुछ समानताएं होने के बावजूद, मुख्य व्यंजनों में भारी अंतर ने इस पूरे मामले को और भी पेंचीदा बना दिया है। इस घटना को लेकर पाकिस्तानी मीडिया, धार्मिक हलकों और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक विश्लेषकों के बीच बहस छिड़ गई है। अगर वाकई में पोर्क परोसा गया था, तो इसे एक राजनयिक चूक या अपमान के तौर पर देखा जा सकता है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यह महज फेक न्यूज या मॉर्फ्ड डॉक्यूमेंट हो सकता है। रिब्लिक भारत ऐसी सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए दावों का समर्थन नहीं करता है।


ट्रंप और मुनीर की मुलाकात का महत्व

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के बीच आयोजित हाई-प्रोफाइल लंच मीटिंग को दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग, क्षेत्रीय स्थिरता, और अफगानिस्तान एवं मध्य एशिया में बदलते भू-राजनीतिक हालातों को लेकर रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा था। डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के कैबिनेट रूम में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के सम्मान में एक अभूतपूर्व लंच मीटिंग आयोजित की। यह अवसर इसलिए ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि यह पहली बार था जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान की असैन्य सरकार के प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में केवल सेना प्रमुख की मेज़बानी की हो।

यह भी पढ़ेंः खामेनेई की धमकी के बाद ईरान का इजरायल पर ताबड़तोड़ हमला

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 19 June 2025 at 19:25 IST