डोनाल्‍ड ट्रंप की इच्‍छा और 11 दिनों के अंदर जेन्‍सन हुआंग फ‍िर बने NVIDIA के CEO, अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ने बताया देशभक्‍त

डोनाल्ड ट्रंप की इच्छा के आगे NVIDIA के बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स को झुकना ही पड़ा। उनके कहने के करीब 70 घंटे के अंदर दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनियों में से एक NVIDIA ने जेन्सन हुआंग को फिर से प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड डायरेक्टर बनाने का फैसला किया है।

Nvidia reinstates Jensen Huang as CEO amid spy scandal, says he is right person to lead company | Image: Associated Press

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इच्छा  के आगे NVIDIA के बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स को झुकना ही पड़ा। उनके कहने के करीब 70 घंटे के अंदर दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनियों में से एक NVIDIA ने जेन्सन हुआंग को फिर से प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड डायरेक्टर बनाने का फैसला किया है। 23 नवंबर को कंपनी ने इसकी घोषणा की गई। हुआंग अब एक बार फिर उसी पद पर लौट आए हैं, जिसे उन्होंने 12 नवंबर को छोड़ दिया था।

कंपनी के अनुसार, उन्होंने ऐसा ‘व्यक्तिगत व्यवहार’ किया था जो उसके ‘आचार संहिता’ (कोड ऑफ कंडक्ट) के खिलाफ था। इसमें उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्य की खबरें शामिल थीं, जिनमें एक पूर्व कार्यकारी के साथ संबंध भी थे, जिस पर चीनी खुफिया एजेंसियों से जुड़े होने का आरोप है। जब तक बोर्ड किसी स्थाई उत्तराधिकारी की तलाश कर रहा था, तब तक वित्त प्रमुख कोलेट क्रेस्स ने अंतरिम CEO के रूप में काम संभाला था।

बोर्ड ने जेनसन हुआंग को दोबारा जिम्मेदारी क्यों सौंपी?

एनवीडिया के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से हुआंग को दोबारा कंपनी का अध्यक्ष और सीईओ बनाने का फैसला किया। बोर्ड ने उनके साथ कई दौर की बातचीत और बैठकें कीं। इसके बाद बोर्ड इस नतीजे पर पहुंचा कि हुआंग ने बातचीत के दौरान अपनी बात स्पष्ट और ईमानदारी से रखी है। साथ ही, कंपनी का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता पर भी भरोसा जताया गया। इस फैसले में अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले सुझावों को भी शामिल किया गया।

बोर्ड ने कहा कि सरकार से मिली जानकारी के आधार पर उसे भरोसा है कि हुआंग की वापसी से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। बोर्ड के अध्यक्ष हार्वे सी. जोन्स ने कहा कि हुआंग ही कंपनी का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं। उनकी वापसी कंपनी के शेयरधारकों, कर्मचारियों, साझेदारों और ग्राहकों के हित में है।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली के जामा मस्जिद थाने के अंदर नबील ने किया पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल, पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 23 November 2026 at 20:08 IST