Nepal Flood: पुलिस और आर्मी समेत 13,295 सुरक्षाकर्मी तैनात, बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा कर बोले PM बालेन शाह
Nepal Flash Flood: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनधन की व्यापक हानि से देश भर में हाहाकार मचा हुआ है। इस भयानक त्रासदी में अब तक 359 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और करीब एक हजार से अधिक लोग लापता है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read
Nepal Flash Flood: नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाकों में हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं। अभी भी कई इलाकों में तेजी से राहत और बचाव कार्य जारी है। बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनधन की व्यापक हानि के बाद प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा 'हालात अभी भी मुश्किल हैं। सभी सरकारी सिस्टम पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। अभी हमारी पहली प्राथमिकता हर नागरिक की जान बचाना, लापता लोगों को ढूंढना और बचाना, घायलों का इलाज करना और प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाना है।
नुवाकोट पहुंचकर प्रभावित इलाकों का जायजा लिया
गुरुवार, 27 अगस्त को बालेन शाह ने खुद नुवाकोट पहुंचकर जमीनी हकीकत देखी। हालात का मुआयना करने के बाद उन्होंने बताया कि 'मैंने प्रभावित नागरिकों, स्थानीय लोगों के प्रतिनिधियों, सुरक्षाकर्मियों, हेल्थ वर्कर्स और बचाव और राहत में शामिल सभी लोगों से सीधे हालात के बारे में पूछा। हालात अभी भी मुश्किल हैं। सभी सरकारी सिस्टम पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं।'
13,295 सुरक्षाकर्मी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में तैनात
बालेन शाह ने अपने फेस्बूक पोस्ट में लिखा 'नेपाल आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस के कुल 13,295 सुरक्षाकर्मियों को सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देने के लिए लगाया गया है। इसमें नेपाल पुलिस के 7,250, नेपाल आर्मी के 4,200 और आर्म्ड पुलिस फोर्स के 1,845 जवान शामिल हैं। नेपाल आर्मी की जॉइंट ऑपरेशन कमेटी, NDRRMA की क्विक एक्शन टीम और PMO की रैपिड एक्शन टीम के ज़रिए लगातार कोऑर्डिनेशन और मॉनिटरिंग की जा रही है।
हवा और जमीन से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उन्होंने आगे कहा 'हवा और जमीन से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। आज 69 हवाई उड़ानें चलाकर 573 लोगों को बचाया गया है। सरकारी कमांड और कोऑर्डिनेशन सिस्टम के तहत बचाव और राहत के लिए और हेलीकॉप्टर स्टैंडबाय पर रखे गए हैं और प्राइवेट हेलीकॉप्टर भी लगाए गए हैं। हवाई बचाव में बीमार, गर्भवती और दूध पिलाने वाली महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांग लोगों को प्राथमिकता दी गई है।'
359 से अधिक लोगों की मौत
नेपाल ने आई इस भीषण बाढ़ के चलते नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के अनुसार अभी तक 359 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस भयानक त्रासदी में करीब एक हजार से अधिक लोग अभी भी लापता है।
करीब 517 विदेशी नागरिक लापता
नेपाल के इस भयानक आपदा में विदेशी नागरिक भी प्रभावित हुए हैं। 517 विदेशी नागरिकों के लापता या संपर्क से बाहर होने की सूचना है। बचाव कार्यों के बीच, भारत के विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि तमिलनाडु के 21 भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है, जो कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गए थे और 288 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 27 August 2026 at 21:55 IST