'बाढ़ मुझसे 100 मीटर दूर थी, भगवान ने मेरी मदद की वरना...', नेपाल त्रासदी से बचकर भारत पहुंचे तीर्थयात्री ने बयां की खौफनाक दास्तां

Nepal flash flood: नेपाल बाढ़ त्रासदी में अभी तक 550 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं और हजार से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ में फंसे 21 भारतीय तीर्थयात्रियों में से एक ने खौफनाक आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

नेपाल त्रासदी से बचकर भारत पहुंचे तीर्थयात्री ने बयां की खौफनाक दास्तां | Image: ANI

Nepal flash flood: नेपाल इस सदी के सबसे बड़े बाढ़ त्रासदी से गुजर रहा है। बुधवार, 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ की वजह से अभी तक 550 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और अभी भी हजारों लोग लापता बताए जा रहे हैं।

नेपाल बाढ़ त्रासदी में तमिलनाडु के 21 भारतीय कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्री भी फंसे थे, जिन्हें लेकर तरह-तरह की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन बाद में मालूम चल की वो सभी सुरक्षित हैं। अब आज, शुक्रवार, 28 अगस्त को बाढ़ में फंसे सभी 21 भारतीय दिल्ली पहुंच गए हैं।

दिल्ली पहुंचते भी विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सभी तीर्थयात्रियों से मुलाकात की। इसके बाद एक तीर्थयात्री ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नेपाल त्रासदी की उस खौफनाक दास्तां के बारे में बताया, जिसे जानकार आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

'बाढ़ मुझसे 100 मीटर दूर थी, भगवान ने...'

नेपाल में आई भयानक बाढ़ में फंसे तमिलनाडु के 21 भारतीय तीर्थयात्री दिल्ली पहुंचने के बाद एक तीर्थयात्री समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि '"वहां हालात बहुत गंभीर हैं। लगभग 250 भारतीय लापता हैं। बाढ़ मुझसे सिर्फ 100 मीटर दूर थी। भगवान ने मेरी मदद की और मैं बच गया। इसलिए, मैं खुश हूं। मैं विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश से हूं। मंत्री नारा लोकेश ने मुझसे बात की, मेरे निर्वाचन क्षेत्र के विधायक ने भी मुझसे बात की। मैं मुख्यमंत्री और उन सभी का आभारी हूं।"

August 28, 2026

85 भारतीयों को बचाया गया

वहीं, 21 भारतीय तीर्थयात्रियों से मुलाकात करने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि अब तक 85 भारतीयों को बचाया जा चुका है, जबकि सरकार का ध्यान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे 315 से अधिक भारतीय नागरिकों से संपर्क स्थापित करने पर केंद्रित है, जिनसे अभी भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

लापता भारतीय लोगों की तलाश जारी-MEA

जयशंकर ने कहा कि मिशन अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने आगे कहा, "हम अभी भी वहां मौजूद सभी भारतीयों से संपर्क करने पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारा मानना है कि 315 से कुछ अधिक भारतीयों से अभी भी संपर्क नहीं हो पाया है। लगभग 85 भारतीयों को विभिन्न स्थानों से बचाया जा चुका है।

वहीं, शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि 'चीन की ओर से लगभग 400 भारतीय नागरिकों से संपर्क स्थापित किया गया है, जो सभी सुरक्षित हैं, और बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद हुए भूस्खलन से उत्पन्न व्यवधान के बीच उनकी सुरक्षित निकासी के लिए व्यवस्था कर रहा है।

अभी तक 500 से अधिक लोगों की मौत

नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) द्वारा जारी नवीनतम जानकारी के अनुसार, आपदा के बाद से 538 शव बरामद किए जा चुके हैं और 977 लोग अभी भी लापता हैं। कम से कम 73 लोग घायल हुए हैं, जबकि हजारों सुरक्षाकर्मियों को खोज एवं बचाव अभियान में तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें: Nepal Flood: नेपाल बाढ़ में फंसे 83 भारतीयों को सुरक्षित बचाया, 320 लोगों से नहीं हो पा रहा संपर्क, विदेश मंत्रालय ने जारी किया आंकड़ा
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 28 August 2026 at 20:27 IST