अपडेटेड 3 October 2024 at 11:21 IST
इफेक्ट: ईरान-इजरायल जंग से भारत में कई चीजें हो सकती हैं महंगी, पड़ेगा दूसरे मुल्कों पर भी असर
Iran-Israel War Effect: ईरान और इजरायल की जंग से पूरे विश्व पर व्यापक असर पड़ सकता है। इससे भारत से जैसे भी प्रभावित हो सकते हैं।
Iran - Israel War Effect: ईरान और इजरायल इस वक्त जंग के मुहाने पर खड़े हैं। ईरान 180 से ज्यादा मिसाइलों से युद्ध का ट्रेलर दिखा चुका है और अब इजरायल की जवाबी कार्रवाई की चिंता में पूरी दुनिया डूबी है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि इजरायल अपने दुश्मनों को जवाब देने में पीछे नहीं हटा है। हमास और हिजबुल्लाह इसके गवाह हैं, जिनका इजरायल लगभग नामोनिशान मिटा चुका है। इजरायल की लड़ाई अब तक अलग-अलग आतंकवादी संगठनों के साथ थी। इस बार दो मुल्क आमने-सामने हैं, जिसमें एक तरफ ईरान है, जो हमास और हिजबुल्लाह का समर्थन करने के लिए खड़ा हुआ है और दूसरी ओर इजरायल नई जंग के मैदान में आकर खड़ा हो चुका है।
ईरान और इजरायल की जंग भयंकर हुई और इसमें दूसरे देश भी शामिल हुए तो एक और वर्ल्ड वॉर दुनिया देख सकती है। हालांकि इसके पहले ईरान और इजरायल की जंग से ही पूरे विश्व पर व्यापक असर पड़ सकता है। ये नई जंग बहुत से मुल्कों को गहरे आर्थिक संकट की ओर धकेल सकती है। इससे भारत भी अछूता नहीं रहेगा, क्योंकि दोनों मुल्कों के साथ उसके अच्छे व्यापारिक संबंध भी हैं। भारत कई महत्वपूर्ण वस्तुओं के लिए ईरान पर निर्भर रहता है। इजरायल से भी बहुत सारी चीजें भारत खरीदता है।
ईरान से क्या-क्या खरीदता है भारत?
- कच्चा तेल
- फर्टिलाइजर्स
- कैमिकल्स
- ड्राई फ्रूट्स
- नेचुरल गैस
- पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट
इजरायल से क्या-क्या खरीदता है भारत?
- रक्षा उपकरण
- एडवांस एग्रीकल्चरल टेक्नोलॉजी
- फर्टिलाइजर्स और कैमिकल्स
- डायमंड
- इलेक्ट्रॉनिक्स और साइबर सेक्युरिटी
- मेडिकल और हेल्थकेयर प्रोडक्ट
नई जंग से कैसे पड़ेगा दूसरे मुल्क पर प्रभाव?
इसके कारणों में पहला ईरान के पास मौजूदा कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस भंडार हो सकता है। ईरान कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस के मामले में दुनिया के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। दूसरा संघर्ष का असर वैश्विक शिपिंग रूट्स पर पड़ सकता है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे रास्तों से बड़े स्तर पर विदेशी व्यापार होता है। ऐसे में युद्ध बड़े स्तर पर हुई तो शिपिंग बाधित होने की संभावनाएं बढ़ेंगी और इससे ग्लोबल सप्लाई चैन प्रभावित भी हो सकती है। कई देश इसका बड़ा नुकसान उठा सकते हैं और असर भारत पर भी पड़ जाएगा।
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 3 October 2024 at 10:09 IST