अपडेटेड 8 December 2025 at 20:35 IST
'चीन जाते समय विशेष ध्यान देने की जरूरत, हमने कहा है कि किस भारतीय को टार्गेट नहीं किया जाए', विदेश मंत्रालय ने ऐसा क्यों कहा
नवम्बर में चीन से एक ऐसी खबर आई थी, जिसके बाद अरुणाचल प्रदेश से लेकर विदेश मंत्रालय भी हैरान हो गया था। नवम्बर में एक भारतीय महिला को चीन में इसलिए गिरफ्तार कर लिया था, क्योंकि वो अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली थी। इस मुद्दे पर विदेश मंत्रालय ने करारा जवाब दिया है।
नवम्बर में चीन से एक ऐसी खबर आई थी, जिसके बाद अरुणाचल प्रदेश से लेकर विदेश मंत्रालय भी हैरान हो गया था। नवम्बर में एक भारतीय महिला को चीन में इसलिए गिरफ्तार कर लिया था, क्योंकि वो अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली थी। गौरतलब है कि शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पर चीनी अधिकारियों ने एक भारतीय महिला से करीब 18 घंटे पूछताछ की गई और उनका मजाक उड़ाया गया। दरअसल, महिला अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली थी और अधिकारियों ने उनका पासपोर्ट वैध मनाने से इनकार कर दिया, क्योंकि पासपोर्ट पर अरुणाचल प्रदेश लिखा था। हालांकि, उस समय भारतीय दूतावास ने उन्हें शंघाई से बाहर निकलने में मदद किया। इसी बीच आज मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (MEA) ने इस मुद्दे को लेकर कड़ा प्रतिक्रिया दिया है।
भारतीयों को टारगेट नहीं किया जाना चाहिए-MEA
शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पर चीनी अधिकारियों द्वारा भारतीय महिला की उत्पीड़न और उनके साथ दुर्व्यवहार को लेकर मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (MEA) ने कड़ा प्रतिक्रिया दिया है। MEA प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा 'हम उम्मीद करते हैं कि चीनी अधिकारी भरोसा देंगे कि चीनी एयरपोर्ट से आने-जाने वाले भारतीय नागरिकों को चुनकर टारगेट नहीं किया जाएगा, मनमाने ढंग से हिरासत में नहीं लिया जाएगा या परेशान नहीं किया जाएगा।'
हवाई यात्रा को कंट्रोल करने वाले नियमों चीनी सम्मान करें- MEA
MEA प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा "अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा को कंट्रोल करने वाले नियमों का चीनी पक्ष सम्मान करेगा। विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिकों को सलाह देगा कि वे चीन जाते समय या देश से गुजरते समय पूरी समझदारी से काम लें।"
अरुणाचल को चीन बताता है अपना हिस्सा
दरअसल, चीन हमेशा अरुणाचल प्रदेश को अपने देश का हिस्सा मानते रहता है, लेकिन भारत ने हर बार खारिज किया है। भारत ने हमेशा से कहा है कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का अंग था और हमेशा रहेगा। चीन अरुणाचल प्रदेश की कई जगहों के नाम बदलकर भी अपना बताते रहा है। संभवत यहीं वजह है कि अरुणाचल प्रदेश की महिला को चीन ने हिरासत में लिया था और उनके साथ दुर्व्यवहार किया था।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 8 December 2025 at 19:11 IST