पेरू में बड़ा विमान हादसा, क्रैश होकर खेत में गिरा पर्यटकों को ले जा रहा प्लेन; दो पायलटों सहित 13 की मौत

Peru Plane Crash: पेरू के नाज्का में पर्यटकों को नाज्का लाइंस दिखाने वाला एक छोटा विमान क्रैश हो गया है। इस हादसे में दो पायलटों समेत सभी 13 लोगों की मौत हो गई।

Thirteen Die in Tourist Plane Crash Over Peru's Nazca Lines | Image: Reuters

Peru Aircraft Crash: पेरू के नाज्का शहर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां टूरिस्ट्स को ले जा रहा एक प्लेन अचानक खेत में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में प्लेन में सवार सभी 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट की भी जान चली गई है। इनके अलावा मृतकों में 7 इटली, 2 स्पेन और 2 जर्मनी के पर्यटक शामिल हैं।

खेत में गिरे विमान में लगी आग

नाज्का नगर पालिका ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने हादसे की पुष्टि की है। इसमें बताया गया है कि ये विमान पर्यटकों को 2000 साल पुरानी प्रसिद्ध 'नाज्का लाइंस' दिखाने के लिए ले जा रहा था। नाज्का लाइंस के पास पहुंचने के बाद विमान खेत में जा गिरा, जिससे इसमें आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि प्लेन के मलबे के पास जले हुए शव पड़े दिखाई दिए।  

हाई लेवल जांच के आदेश 

नाज्का सरकार के मुताबिक,  प्लेन ने 'इका' शहर से उड़ान भरी थी। ये प्लेन पेरू की प्राइवेट एविएशन कंपनी 'एयरोडियाना' कर रही थी। पेरू के नागरिक उड्डयन प्राधिकारियों ने घटना की हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं। विमान किन परिस्थितियों में क्रैश हुआ, इसका पता लगाने में स्पेशल टीम मौके पर जुटी हुई है।

राष्ट्रपति फुजीमोरी ने जताया दुख

वहीं राष्ट्रपति केइको फुजीमोरी ने विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया है। रिपोर्ट्स हैं कि नाज्का एयरपोर्ट के संचालन के अस्थायी रूप से रोकने पर विचार किया जा रहा है।   

यह भी पढ़ें: हाथ में बंदूक, भाग-भागकर फायरिंग...अमेरिका के 'इन-एन-आउट बर्गर' रेस्टोरेंट में शख्‍स ने की अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों के मारे जाने की खबर- VIDEO 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 2 August 2026 at 11:18 IST