हाथ में बंदूक, भाग-भागकर फायरिंग...अमेरिका के 'इन-एन-आउट बर्गर' रेस्टोरेंट में शख्स ने की अंधाधुंध गोलीबारी, कई लोगों के मारे जाने की खबर- VIDEO
अमेरिका में दक्षिणी इडाहो के ट्विन फॉल्स शहर में शनिवार दोपहर एक व्यस्त शॉपिंग इलाके के पास स्थित प्रसिद्ध 'इन-एन-आउट बर्गर' (In-N-Out Burger) रेस्टोरेंट में अंधाधुंध गोलीबारी की एक दर्दनाक घटना सामने आई है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

अमेरिका में दक्षिणी इडाहो के ट्विन फॉल्स शहर में शनिवार दोपहर एक व्यस्त शॉपिंग इलाके के पास स्थित प्रसिद्ध 'इन-एन-आउट बर्गर' (In-N-Out Burger) रेस्टोरेंट में अंधाधुंध गोलीबारी की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस हमले में हमलावर सहित कई लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। ट्विन फॉल्स पुलिस प्रमुख मैथ्यू हिक्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत लोगों में हमलावर भी शामिल है।
हालांकि, उन्होंने मृतकों और घायलों की सटीक संख्या का खुलासा नहीं किया है। हिक्स ने कहा, यह बेहद अराजक दृश्य था। हम अभी भी पीड़ितों के परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल हमें विश्वास है कि अब समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स 'इन-एन-आउट बर्गर' रेस्तरां के सामने AR-स्टाइल की अत्याधुनिक राइफल लहराता हुआ दिखाई दे रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही ट्विन फॉल्स पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई की। करीब एक घंटे के भीतर अधिकारियों ने घोषणा कर दी कि 'अब हमलावर से कोई खतरा नहीं है।' ट्विन फॉल्स के पुलिस प्रमुख मैथ्यू हिक्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, "संदिग्ध बंदूकधारी घटना के पास ही मौजूद था, जिसे मार गिराया गया है। अब समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है। हम हमलावर की पहचान करने और इस हमले के पीछे की मंशा (Motivations) का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"