ईरान पर पलटवार करने से इजरायल को नहीं रोक सकती दुनिया की कोई ताकत, तेल अवीव में गरजे PM नेतन्याहू

ईरान के बैलिस्टिक हमले का जवाब देने से इजरायल को कोई नहीं रोक सकता है। पीएम नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि ईरान पर पलटवार करना इजरायल का हक और कर्तव्य है।

ईरान-इजरायल युद्ध। | Image: AP

Israel Iran War: एक तरफ इजरायल 7 ओर से जंग लड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर दुनिया के कई देश उसपर हमला ना करने का दबाव बना रहे हैं। हमास के आतंकियों की ओर से 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल में नरसंहार किया गया था। इस हमले के बाद ही हालांकि, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐलान कर दिया था, कि भले ही पूरी दुनिया हमारे खिलाफ हो जाए, लेकिन जब तक हमास को खत्म नहीं कर देंगे रूकेंगे नहीं। हाल ही में ईरान की ओर से इजरायल के ऊपर करीब 200 बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया। ईरान के हमले के बाद अन्य देशों द्वारा इजरायल पर जवाबी कार्रवाई ना करने का दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि, पीएम नेतन्याहू ने एक बार फिर से अपने देश और अपने लोगों की रक्षा के लिए युद्ध जारी रखने की हुंकार भरी।

ईरान पर जवाबी कार्रवाई को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अवीव में किर्या सैन्य मुख्यालय से कहा, "दुनिया का कोई भी देश अपने शहरों और नागरिकों पर इस तरह के हमले को स्वीकार नहीं करेगा, और इजरायल भी ऐसा नहीं करेगा। इजरायल का कर्तव्य और अधिकार है कि वह खुद की रक्षा करे और इन हमलों का जवाब दे- और वह ऐसा करेगा।"

हमने नसरल्लाह और हिजबुल्लाह नेतृत्व को किया खत्म

पीएम नेतन्याहू ने आतंकियों के खिलाफ इजरायल द्वारा हासिल की गई सफलताओं को लेकर कहा, "हमने हसन नसरल्लाह और हिजबुल्लाह नेतृत्व को खत्म कर दिया, हमने राडवान फोर्स के कमांडरों को खत्म कर दिया, जिन्होंने गैलिली पर आक्रमण करने और हमारे नागरिकों का 7 अक्टूबर की तुलना में अधिक बड़ा और अधिक भयानक नरसंहार करने की योजना बनाई थी।"

पीएम नेतन्याहू ने पूरा लोगों से किया अपना वादा

7 अक्टूबर को शुरू हुए युद्ध के लगभग एक साल बाद, IDF ईरान समर्थित हिजबुल्लाह से भी लड़ रही है, जिसने हमास के हमले के अगले दिन इजरायल के उत्तर पर हमला करना शुरू कर दिया था। पिछले कुछ हफ्तों में, इजरायल ने अपना सैन्य फोकस उत्तर की ओर शिफ्ट कर दिया है। इसे लेकर प्रधानमंत्री ने कहा, "लगभग एक महीने पहले, जब हम गाजा में हमास आतंकियों के विनाश के अंत की ओर बढ़ रहे थे, तो हमने उत्तर के निवासियों से किए गए वादे को पूरा करना शुरू कर दिया।" पीएम नेतन्याहू ने उन्हें उनके घरों में वापस लाने की कसम खाई थी, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि अब ये हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: WAR: 'आपको शर्म आनी चाहिए', फ्रांस पर भड़के PM नेतन्याहू, राष्ट्रपति मैक्रों को दिया मुंहतोड़ जवाब

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 6 October 2024 at 19:01 IST