Iran Israel War: जिस बातचीत की दुहाई देकर अमेरिका ने 5 दिनों के लिए किया युद्ध विराम, उसे ईरान ने किया खारिज; बोला- हमारी धमकी से डर गए ट्रंप

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित ईरानी दूतावास ने दावा किया है कि ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिका ने उसके एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की योजना टाल दी।

जिस बातचीत की दुहाई देकर अमेरिका ने 5 दिनों के लिए किया युद्ध विराम, उसे ईरान ने किया खारिज; बोला- हमारी धमकी से डर गए ट्रंप | Image: AP

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित ईरानी दूतावास ने दावा किया है कि ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिका ने उसके एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की योजना टाल दी। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बातचीत के दावे को सिरे से नकार दिया है। ईरान ने कहा है कि उसकी अमेरिका से कोई भी बात नहीं हुई है।

ईरान ने दावा किया कि उसकी जवाबी कार्रवाई से डोनाल्ड ट्रंप ने अपना रुख बदल लिया है। IRGC (ईरान के इस्लामिक गणराज्य) ने कहा कि ईरान की प्रतिक्रिया के डर से डोनाल्ड ट्रंप ने अपना 48 घंटे का अल्टीमेटम वापस ले लिया है। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान से उनकी बातचीत हुई है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उनकी ईरान से सराकात्मक बातचीत की वजह से अमेरिका अगले 5 दिनों तक ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इफ्रांस्ट्रक्चर पर हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने कहा- मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि ईरानी पावर प्लांटों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे के खिलाफ किसी भी और सभी सैन्य हमलों को 5 दिनों की अवधि के लिए टाल दिया जाए। यह निर्णय जारी बैठकों और चर्चाओं की सफलता पर निर्भर करेगा।

हमने जंग शुरू नहीं किया- ईरान

ईरानी सरकारी मीडिया ने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणियां ऊर्जा की कीमतों को कम करने और अपनी सैन्य योजनाओं को लागू करने के लिए समय खरीदने के प्रयासों का हिस्सा हैं। अखबार ने ईरान के विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा कि क्षेत्रीय देशों द्वारा तनाव कम करने के प्रयास किए गए हैं, लेकिन ईरान की प्रतिक्रिया स्पष्ट रही है, उसने युद्ध शुरू नहीं किया और ऐसे सभी अनुरोध वाशिंगटन को भेजे जाने चाहिए।

ट्रंप का दावा- ईरान ने खुद आगे बढ़कर बातचीत की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने खुद आगे बढ़कर बातचीत की पहल की है और दोनों देश समझौता करना चाहते हैं। फ्लोरिडा में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान के शीर्ष नेतृत्व से संपर्क किया है और हालात तेजी से बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष इस जंग को खत्म करने के लिए डील की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और जल्द ही कोई समाधान निकल सकता है।

ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने भी ईरानी अधिकारियों से बातचीत की है। हालांकि, ईरान की ओर से इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ईरानी मीडिया पहले ही कह चुका है कि ईरान और अमेरिका के बीच कोई बातचीत नहीं चल रही है।

इसे भी पढ़ें- घर से कम निकलें, वर्क फ्रॉम होम करें... COVID-19 के बाद आने वाला है सबसे बड़ा 'LOCKDOWN'? पूरी दुनिया को IEA की चेतावनी
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 23 March 2026 at 20:02 IST