'जब मासूम बच्चों का कत्ल होता है, तब दर्द बहुत भयानक होता है', PM मोदी ने पुतिन से ऐसा क्यों कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि जी-20 में भारत, जी-20 की सफलता के साथ-साथ ग्लोबल साउथ की आवाज बनकर अपनी बातें रखता रहा है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendara Modi) क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल हुए। दोनों नेता गर्मजोशी से एक दूसरे के साथ मिले।
पीएम मोदी ने कहा कि जी-20 में भारत, जी-20 की सफलता के साथ-साथ ग्लोबल साउथ की आवाज बनकर अपनी बातें रखता रहा है। आज ग्लोबल साउथ की दुनिया में शांति की अपेक्षा है, उसको भी आपके सामने प्रस्तुत किया। युद्ध हो, संघर्ष हो, आतंकवादी हमले हों, मानवता में विश्वास करने वाला हर व्यक्ति जब जनहानि होती है तो बहुत पीड़ित होता है। उसमें भी जब मासूम बच्चों का कत्ल होता है, तब दर्द बहुत भयानक होता है।
हमें वार्ता के माध्यम से ही शांति के रास्ते अपनाने होंगे- पीएम मोदी
हमारी भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए शांति सर्वाधिक आवश्यक है। मैं जानता हूं, युद्ध के मैदान में समाधान संभव नहीं होते हैं। बम, बंदूक और गोलियों के बीच समाधान और शांति वार्ताएं सफल नहीं होती हैं, हमें वार्ता के माध्यम से ही शांति के रास्ते अपनाने होंगे।
शांति बहाली के लिए भारत हर तरह से सहयोग करने को तैयार- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि शांति बहाली के लिए भारत हर तरह से सहयोग करने को तैयार है...मैं आपको और विश्व समुदाय को आश्वस्त करता हूं कि भारत शांति के पक्ष में है। कल मेरे मित्र पुतिन को शांति के बारे में बात करते हुए सुनकर मुझे आशा मिलती है। मैं अपने मीडिया मित्रों से कहना चाहूंगा - संभव है।
सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा करता हूं- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पिछले 40-50 साल से भारत आतंकवाद का सामना कर रहा है। आतंकवाद कितना भयानक होता है वह हम पिछले 40 वर्षों से सामना कर रहे हैं। इसलिए, जब मास्को में आतंकवादी घटनाएं हुईं, जब दागिस्तान में आतंकवादी घटनाएं हुईं, उसका दर्द कितना गहरा होगा इसकी मैं कल्पना कर सकता हूं। मैं सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा करता हूं।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 9 July 2024 at 17:06 IST