कॉकपिट में कुल्हाड़ी से हमले में घायल जांबाज भारतीय पायलट स्मित मच्छार को एडवांस्ड मेडिकल केयर की जरूरत, एयर लिफ्ट कर लाया गया अबू धाबी

Flydubai Cockpit Attack: दुबई-तेल अवीव फ़्लाइट में को-पायलट द्वारा हवा में चाकू मारे जाने के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार को एडवांस्ड मेडिकल केयर के लिए एयरलिफ्ट करके अबू धाबी ले जाया गया है। स्मित ने अपनी बहादुरी से करीब 180 यात्रियों की जान बचाई थी।

बेहतर इलाज के लिए स्मित को एयरलिफ्ट करके अबू धाबी ले जाया गया | Image: X/ANI

Flydubai Cockpit Attack: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनके को-पायलट ने कॉकपिट में हवा में ही हिंसक हमला करके चाकू मार दिया। घायल कैप्टन स्मित मच्छार को एडवांस्ड मेडिकल केयर के लिए एयरलिफ्ट करके अबू धाबी ले जाया गया है, जहां उनका बेहतर इलाज होगा।

बता दें कि कॉकपिट में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने अपनी जान बचाने की कोशिश करते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे क्रू और यात्री बीच-बचाव कर सके, हमलावर से हथियार छीन सके और विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार सके, जिससे विमान में सवार करीब 180 लोगों की जान बच गई।

स्मित को एयरलिफ्ट करके अबू धाबी ले जाया गया

बता दें कि यह हमला तेल अवीव जाते समय हुआ, जब को-पायलट ने कैप्टन मच्छर पर चाकू से हमला किया और बोइंग 737 का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की। अपनी सूझबूझ का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, मच्छर ने फ्लाइट डेक तक क्रू की पहुँच सुनिश्चित की, जिसके बाद बिगड़ती सेहत के कारण विमान को सऊदी अरब के तबुक की ओर इमरजेंसी में मोड़ना पड़ा। वहीं, स्थानीय अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद, उन्हें आगे के खास इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके अबू धाबी ले जाने का इंतजाम किया गया।

पायलट स्मित मच्छार पर हमले की होगी कानूनी जांच-UAE

वहीं, पायलट स्मित मच्छार पर हमले कानूनी जांच होंगी। गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि न्यायिक अधिकारियों ने दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में हवा में हुई घटना की व्यापक जांच शुरू कर दी है। MoFA के आधिकारिक बयान के अनुसार, UAE के अटॉर्नी-जनरल काउंसलर डॉ. हमद अल शम्सी ने इस गड़बड़ी के सटीक कारणों और मकसद की जांच के लिए पब्लिक प्रॉसिक्यूशन की एक विशेष टीम बनाने का निर्देश दिया है।

कैप्टन स्मित को'विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार'

कैप्टन स्मित की बहादुरी को देखते हुए, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घोषणा की कि राज्य सरकार कैप्टन मच्छर को प्रतिष्ठित 'विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार' देगी। पटेल ने कहा कि मच्छर की सूझबूझ और निस्वार्थ भाव से राज्य और देश का मान बढ़ाया है।

9/11 जैसी घटना होने से बचाया-इजराइल PM

वहीं, घटना को याद करते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने CBS न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मुझे लगता है कि जो हुआ, वह बहादुरी का एक असाधारण काम था, जिसने पूरे हवाई जहाज के साथ 9/11 जैसे एक और हादसे को होने से रोक दिया।"

9,750 घंटे उड़ान भरने का अनुभव

मच्छार के पास कॉकपिट में कमर्शियल एविएशन का 13 साल से ज़्यादा का अनुभव है। उन्होंने कुल मिलाकर लगभग 9,750 घंटे उड़ान भरी है, जिसमें से ज्यादातर समय बोइंग 737 विमान उड़ाया है। इससे पहले वे स्पाइसजेट में 11 साल तक लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के तौर पर काम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: फ्लाईदुबई फ्लाइट के कॉकपिट में भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हमले की होगी कानूनी जांच, UAE सरकार का बड़ा ऐलान
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 1 October 2026 at 18:30 IST