फ्लाईदुबई फ्लाइट के कॉकपिट में भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हमले की होगी कानूनी जांच, UAE सरकार का बड़ा ऐलान
Flydubai Cockpit Attack: फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना की कानूनी जांच के लिए यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) ने मंजूरी दे दी है। इस घटना में कैप्टन स्मित ने सैकड़ों यात्रियों की जान बचाकर एक बहुत बड़ी त्रासदी को टाल दिया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Flydubai Cockpit Attack: फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड-1073 (FZ-1073) में घटित घटना ने पूरे विश्व को स्तब्ध कर दिया है। कैप्टन स्मित मच्छार ने अपनी जान जोखिम में डालकर करीब 180 यात्रियों की जान बचाई। वहीं, इस घटना को लेकर कई वैश्विक नेताओं ने चिंता जाहीर की।
संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि न्यायिक अधिकारियों ने दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में हवा में हुई घटना की व्यापक जांच शुरू कर दी है। MoFA के आधिकारिक बयान के अनुसार, UAE के अटॉर्नी-जनरल काउंसलर डॉ. हमद अल शम्सी ने इस गड़बड़ी के सटीक कारणों और मकसद की जांच के लिए पब्लिक प्रॉसिक्यूशन की एक विशेष टीम बनाने का निर्देश दिया है।
फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना की जांच को UAE ने मंजूरी दी
MoFA के आधिकारिक बयान के अनुसार, UAE के अटॉर्नी-जनरल काउंसलर डॉ. हमद अल शम्सी ने इस गड़बड़ी के सटीक कारणों और मकसद की जांच के लिए पब्लिक प्रॉसिक्यूशन की एक विशेष टीम बनाने का निर्देश दिया है। MoFA के तरफ से जारी एक बयान में कहा कि '"संयुक्त अरब अमीरात दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 से जुड़ी घटना पर बारीकी से नज़र रख रहा है।
इस उड़ान का रास्ता बदलकर इसे सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया था... मंत्रालय ने बताया कि जांच में घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों और मकसद की पड़ताल शामिल है, जिसमें आतंकवादी गतिविधि या इरादे से कोई संभावित संबंध और क्या इसमें कोई पूर्व योजना या निर्देश शामिल था, ये बातें भी देखी जाएंगी।"
Advertisement
धाबी में भारतीय दूतावास ने कैप्टन स्मित के परिवार से की मुलाकात
धाबी में भारतीय दूतावास ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बताया कि राजदूत दीपक मित्तल और दुबई में कॉन्सल जनरल विष्णु वर्धन रेड्डी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार वालों से मुलाक़ात की और उन्हें पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। दीपक मित्तल ने कहा '"राजदूत दीपक मित्तल और कॉन्सल जनरल डॉ. ई. विष्णु वर्धन रेड्डी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार वालों से मुलाक़ात की और इस हीरो और उनके परिवार को भारत सरकार का पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। भारत को कैप्टन स्मित की असाधारण बहादुरी और निस्वार्थ सेवा पर बहुत गर्व है।"
फ्लाईदुबई की उड़ान FZ-1073 में क्या हुआ था?
दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से इजरायल जा रहे फ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट में अचानक हिंसा जानलेवा घटना घटी। जब विमान लगभग 34,000 फीट की ऊंचाई पर था, तब ओमानी मूल के को-पायलट (रिपोर्ट के आधार पर) ने विमान के मुख्य कैप्टन स्मित मच्छार (भारतीय मूल के) पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान 30 सेकंड से भी कम समय में लगभग 14,000 फीट नीचे की ओर गिर गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
Advertisement
कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले के बाद भी बहादुरी दिखाई और घायल होने के बावजूद विमान में सवार करीब 180 यात्रियों को सुरक्षित लैंड कराया। इस बीच हमलावर को-पायलट को काबू करने के लिए स्मित कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे। दरवाजा खुलते ही विमान में सवार कुछ इजरायली यात्रियों ने उसे दबोच लिया और उसे काबू में किया।