Thailand-Cambodia Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया में अब नहीं होगी जंग, बिना शर्त तत्काल सीजफायर पर बनी सहमति
थाईलैंड और कंबोडिया ने सीजफायर का ऐलान किया है। मलेशिया में आमने-सामने की बैठक में दोनों देशों ने बिना शर्त लड़ाई रोकने की बात कही है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
Thailand-Cambodia Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया ने सीजफायर का ऐलान किया है। मलेशिया में आमने-सामने की बैठक में दोनों देशों ने बिना शर्त लड़ाई रोकने की बात कही है। मलेशिया में सोमवार सुबह से ही कंबोडिया और थाईलैंड के प्रतिनिधि बैठक कर रहे थे। 25 जुलाई से दोनों देशों के बीच लड़ाई चल रही थी। यह फैसला तब आया है जब मलेशिया ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की पेशकश की थी ताकि सीमा पर लगातार बिगड़ते हालात पर काबू पाया जा सके। अनवर इब्राहिम ने कहा कि यह समझौता दोनों पक्षों द्वारा सीमा संघर्ष को शांतिपूर्वक सुलझाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने 27 जुलाई, 2025 को कहा कि उनका देश तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम पर सहमत हो गया है। इस सीजफायर को लागू कराने में सबसे अहम भूमिका रही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जिनके कड़े निर्देशों के फौरन बाद दोनों देश वार्ता की टेबल पर आने पर राजी हो गए थे। मलेशिया बीते 72 घंटों से सीजफायर के लिए दोनों को मनाने की कोशिश कर रहा था लेकिन थाई और कंबोडियाई दोनों नेता जंग पर अड़े थे।
दोनों में क्यों छिड़ी जंग
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 900 किमी की सीमा है। इसी सीमा पर एक शिव की मंदिर स्थित है। थाईलैंड और कंबोडिया दोनों का दावा इस मंदिर पर है। 25 जुलाई को थाईलैंड ने आरोप लगाया कि कंबोडिया ने उसके सैन्य ठिकानों पर हमला किया। कंबोडिया के इस हमले में थाईलैंड के 16 लोग मारे गए। थाईलैंड ने इसके बाद एफ-16 से अटैक शुरू कर दिया। दोनों के जंग में 1 हजार से ज्यादा लोगों को इलाके से विस्थापित होना पड़ा है।
इसे भी पढ़ें- पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा का 'आतंकी चिट्ठा'
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 28 July 2025 at 17:22 IST