VIDEO: मैंने सिगरेट छोड़ दी, महीना हो गया...माइक्रोफोन में रिकॉर्ड हुई G7 समिट में मेलोनी की बातचीत, मैक्रों की घड़ी वाले कांड पर भी लगे ठहाके

युद्ध, व्यापार और वैश्विक सुरक्षा जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा के बीच G7 समिट का एक हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिला। कई नेताओं की निजी बातचीत भी माइक्रोफोन में रिकॉर्ड हुई।

VIDEO: मैंने सिगरेट छोड़ दी, महीना हो गया...माइक्रोफोन में रिकॉर्ड हुई G7 समिट में मेलोनी की बातचीत, मैक्रों की घड़ी वाले कांड पर भी लगे ठहाके | Image: X

युद्ध, व्यापार और वैश्विक सुरक्षा जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा के बीच G7 समिट का एक हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिला। कई नेताओं की निजी बातचीत भी माइक्रोफोन में रिकॉर्ड हुई। इसी रिकॉर्डिंग से पता चला है कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सिगरेट पीना छोड़ दिया है। जॉर्जिया मेलोनी ने खुलासा किया कि उन्होंने एक महीने पहले सिगरेट पीना छोड़ दिया है। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के यह पूछने पर कि क्या उन्होंने सुबह सिगरेट पी थी, मेलोनी ने बताया कि उन्होंने एक मई के बाद से स्मोकिंग नहीं की है।

इस बातचीत का एक वीडियो में सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सभी नेता एकसाथ घेरा बनाकर बात कर रहे हैं। बातचीत के दौरान मेलोनी ने कहा कि उन्हें कॉफी चाहिए। इस पर फ्रेडरिक मर्ज ने मुस्कुराते हुए पूछा, ‘और सिगरेट?’ इस पर मेलोनी ने जवाब दिया, ‘मैंने छोड़ दी।’ यह सुनते ही वहां मौजूद सभी नेताओं ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, ‘बहुत बढ़िया’। जब उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा गया कि उन्होंने सिगरेट कब छोड़ी है, इस पर मेलोनी ने बताया कि उन्होंने एक महीने से सिगरेट नहीं पी है। इसके बाद बाकी नेताओं ने भी उनकी सराहना की।

June 16, 2026

फुटबॉल पर भी हुई नेताओं की बात

दुनियाभर के ये नेता फ्रांस में जियोपॉलिटिक्स को लेकर जुटे हुए थे लेकिन फुटबॉल एक ऐसा विषय था, जिस पर सभी एक सुर में सुर मिला रहे थे। माइक्रोफोन में रिकॉर्ड बातचीत में कई नेताओं को फीफा वर्ल्डकप की बातें करते सुना गया। एक नेता ने फ्रांस की टीम का समर्थन करते हुए कहा Allez les bleus! वहीं किसी अन्य नेता ने Paris Saint-Germain की हालिया चैंपियंस लीग जीत की सराहना की। ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर ने भी केप वर्डे द्वारा स्पेन के खिलाफ 0-0 के ड्रॉ की तारीफ करते हुए कहा कि यह वास्तव में शानदार था।

मैक्रों की घड़ी पर लगे ठहाके

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों एक बैठक के दौरान अपनी घड़ी भूल गए। इस पर कनाडा के पीएम कार्नी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैक्रों अपनी घड़ी यहीं छोड़ गए हैं। इस पर ट्रंप ने तुरंत जवाब दिया कि अगर छोड़ गए हैं तो मुझे दे दो। इस टिप्पणी पर सभी नेता हंस पड़े।

June 16, 2026

मेलोनी और पीएम मोदी की मुलाकात भी चर्चा में

एक और चर्चित क्षण तब सामने आया जब जी7 नेताओं के पारंपरिक पारिवारिक फोटो के लिए एकत्र होने से पहले मेलोनी का सामना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुआ। दोनों नेताओं की इस दोस्ताना मुलाकात ने सोशल मीडिया पर पहले से चल रहे 'मेलोडी' ट्रेंड को और चर्चा में ला दिया। कैमरों और माइक्रोफोनों की मौजूदगी में दोनों के बीच गर्मजोशी भरी बातचीत रिकॉर्ड हुई।

June 16, 2026

इस दौरान मेलोनी ने मुस्कुराते हुए पीएम मोदी का स्वागत किया और कहा, 'आपसे दोबारा मिलकर खुशी हुई!' इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत के दौरान सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने ऑनलाइन बढ़ती लोकप्रियता का संकेत दिया।

इसे भी पढ़ें- MP: पति से अलग रह रही थी ब्यूटीशियन, पार्लर खोलने का था प्‍लान, बिजनेस पार्टनर ने गोली मार कर दी हत्या, खुद भी किया सुसाइड

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 17 June 2026 at 08:27 IST