MP: पति से अलग रह रही थी ब्यूटीशियन, पार्लर खोलने का था प्‍लान, बिजनेस पार्टनर ने गोली मार कर दी हत्या, खुद भी किया सुसाइड

मध्य प्रदेश के जबलपुर में मर्डर और सुसाइड की वारदात सामने आई है। एक युवक ने अपनी महिला बिजनेस पार्टनर को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद को गोली मार ली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
jabalpur crime news business partner murdered beautician then shot himself over relationship
MP: पति से अलग रह रही थी ब्यूटीशियन, पार्लर खोलने का था प्‍लान, बिजनेस पार्टनर ने गोली मार कर दी हत्या, खुद भी किया सुसाइड | Image: Republic

मध्य प्रदेश के जबलपुर में मर्डर और सुसाइड की वारदात सामने आई है। एक युवक ने अपनी महिला बिजनेस पार्टनर को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खुद को गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना गोरखपुर थाना क्षेत्र के राजू डुप्लेक्स के पास की है।

जानकारी के मुताबिक‍ शक्ति नाम की महिला पति से अलग रहकर कई वर्षों से ब्यूटीशियन के रूप में कार्य कर रही थी। कुछ समय पूर्व उसने ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए किराए पर मकान लिया था। इस मकान में पार्लर के इंटीरियर के काम दौरान उसकी दीपेश राठौर से पहचान हुई थी। दीपेश राठौर ने शक्ति से ब्यूटी पार्लर खोलने में मदद की बात कही और वह पार्लर में साझेदार बन गया। हालांकि, विरोध के कारण आवासीय परिसर में पार्लर खोलने का फैसला बदल दिया गया।

मकान खाली कराने पहुंची थी शक्‍ति, वहीं पहुंचा दीपेश और...

सोमवार को शक्ति मकान खाली करने पहुंची थी। इसी दौरान दीपेश भी वहां आ गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। कुछ देर बाद मकान के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। शक्ति के साथ वहां सामान लेने के लिए सहयोग करने पहुंची एक युवती ने दीपेश के हाथ में बंदूक देखकर कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी।

Advertisement

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तो दोनों मृत मिले। शक्‍ति कीहत्या करने के बाद दीपेश ने उसी बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। एफएसएल टीम साक्ष्य जुटा रही है।

दीपेश पर पहले से चल रहा था रेप का केस

Advertisement

मृतका शक्ति के जीजा शरद जाट के अनुसार, शक्ति 20-22 सालों से ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। उसने अपना नया पार्लर खोलने के लिए राजुल डुप्लेक्स में एक जगह किराए पर ली थी। इस काम में दीपेश राठौर उसका पार्टनर था। जब परिवार को पता चला कि दीपेश अपराधी प्रवृत्ति का है और उस पर पहले से रेप का केस चल रहा है, तो उन्होंने शक्ति को उससे दूरी बनाने को कहा।

जैसे ही शक्ति ने दीपेश से दूरियां बनाना शुरू किया, वह उसे परेशान करने लगा। दीपेश उसे गाली-गलौज करता था और जान से मारने की धमकी देता था। शक्ति ने अपने परिवार को बताया था कि दीपेश के पास हमेशा पिस्टल रहती है।

पुलिस ने दोनों के मोबाइल किए जब्त

मौके से हथियार समेत अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस दोनों के मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

इसे भी पढ़ें- घर से भागने पर होती है मां-बाप की बदनामी, नाम खराब करते हैं ऐसे बच्चे...लिव इन में रहने वाले कपल से बोला HC, सुरक्षा देने से किया इंकार
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड