अपडेटेड 24 August 2025 at 21:58 IST

रूस के न्यूक्लियर प्लांट पर भीषण अटैक, अब जेलेंस्की से मिलने को तैयार हुए पुतिन; यूक्रेन युद्ध में आएगा नया मोड़?

Putin and Zelenskyy Meeting News: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, "राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार हैं। जब हम उस स्थिति में पहुंचेंगे जहां आपको दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने होंगे, तो हमें यह स्पष्ट रूप से समझना होगा कि हस्ताक्षर करने वाला व्यक्ति वैध है।" सर्गेई ने आगे कहा, "यूक्रेनी संविधान के अनुसार, जेलेंस्की वैध नहीं हैं।"

Putin and Zelenskyy Meeting News | Image: Official X Handle (Twitter)

Putin and Zelenskyy Meeting News: बीते चार वर्षों से रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचने वाली है। दुनिया भी चाहती है कि इन दोनों देशों के बीच जारी युद्ध रुक जाए और शांति की स्थापना हो। इस बीच रूस के विदेश मंत्री Sergey Lavrov ने एक बड़ा अपडेट दिया है। यह अपडेट रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की की मुलाकात को लेकर है। यहां बता दें कि बीते रात यूक्रेन ने रूस के न्यूक्लियर प्लांट पर भीषण ड्रोन अटैक किया था। अब रूसी विदेश मंत्री ने पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात होने की जानकारी दी है।

जी हां, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है, "राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार हैं।"


यूक्रेनी संविधान के अनुसार, जेलेंस्की वैध नहीं हैं - सर्गेई लावरोव 

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, "राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार हैं। जब हम उस स्थिति में पहुंचेंगे जहां आपको दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने होंगे, तो हमें यह स्पष्ट रूप से समझना होगा कि हस्ताक्षर करने वाला व्यक्ति वैध है।" सर्गेई ने आगे कहा, "यूक्रेनी संविधान के अनुसार, जेलेंस्की वैध नहीं हैं।" विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर भी अपनी बात कही है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति ट्रंप का सम्मान करते हैं और अमेरिकी राष्ट्रीय हित और कल्याण पर उनके ध्यान का सम्मान करते हैं। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है। ट्रंप रूस के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रपति पुतिन के इसी दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं।”

यूक्रेन ने रूस के न्यूक्लियर प्लांट पर किया बड़ा हमला


न्यूज एजेसीं एपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने रविवार को यूक्रेन पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया, जिसके कारण उसके पश्चिमी कुर्क क्षेत्र में स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र में रातोंरात आग लग गई। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब यूक्रेन अपनी स्वतंत्रता के 34 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। रूसी अधिकारियों ने बताया कि रात भर हुए हमलों में कई बिजली और ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया गया। टेलीग्राम पर संयंत्र की प्रेस सेवा के अनुसार, परमाणु संयंत्र में लगी आग को तुरंत बुझा दिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
हालांकि हमले में एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन विकिरण का स्तर (radiation levels) सामान्य सीमा के भीतर रहा। संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानी निकाय ने कहा कि उसे मीडिया रिपोर्टों की जानकारी है कि संयंत्रों में एक ट्रांसफार्मर में "सैन्य गतिविधि के कारण" आग लग गई थी, लेकिन उसे स्वतंत्र पुष्टि नहीं मिली है। संस्था के महानिदेशक, राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा कि "हर परमाणु प्रतिष्ठान की हर समय सुरक्षा की जानी चाहिए।"
 

ये भी पढ़ें - अब कैसे शांति कराएंगे ट्रंप? यूक्रेन ने रूस के न्यूक्लियर प्लांट पर किया बड़ा हमला, स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी कार्रवाई

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 24 August 2025 at 21:58 IST