अपडेटेड 23 December 2025 at 21:44 IST
New Home Gift To Employees: ये कंपनी अपने कर्मचारियों को गिफ्ट में दे रही नया फ्लैट, बस वहां टिके रहिए; ये है आसान शर्त
New Home Gift To Employees: आज के दौर में जहां कंपनियां 'हायर एंड फायर'कर रही है, वहीं चीन की एक कंपनी ने 'एम्प्लॉई रिटेंशन' का एक ऐसा उदाहरण पेश किया है जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। इस कंपनी ने अपने पुराने और वफादार कर्मचारियों को उनके समर्पण के लिए करोड़ों रुपये के रेनोवेटेड फ्लैट्स तोहफे में दिए हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
New Home Gift To Employees:आमतौर पर कंपनियां अपने कर्मचारियों को बोनस में मिठाई या कैश देती हैं, लेकिन चीन की एक कंपनी ने दरियादिली की नई मिसाल पेश की है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, यह कंपनी अपने मेहनती और कुशल कर्मचारियों को कुल 18 फ्लैट गिफ्ट करने जा रही है। साल 2024 इस कंपनी के लिए बेहद सफल रहा है।
450 से अधिक कर्मचारियों वाली इस फर्म ने इस साल 490 मिलियन युआन (लगभग 70 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का शानदार टर्नओवर हासिल किया है। कंपनी के जनरल मैनेजर वांग जियायुआन ने इस पहल के पीछे का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि वेनझोउ में प्रवासी कामगारों की संख्या बहुत अधिक है। ऐसे में कंपनी अपने सबसे कुशल तकनीकी विशेषज्ञों और प्रबंधकीय टीम को सम्मानित कर उन्हें लंबे समय तक साथ जोड़े रखना चाहती है।
क्या है फ्लैट्स का 'डिस्ट्रीब्यूशन प्लान'?
कंपनी ने फ्लैट देने के लिए तीन साल का एक व्यवस्थित प्लान तैयार किया है। 5 फ्लैट पहले ही दिए जा चुके हैं। 8 और फ्लैट आवंटित करने की योजना है। 3 साल के भीतर कुल 18 फ्लैट बांटे जाएंगे।
घरों की लोकेशन और कीमत क्या है?
कर्मचारियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए ये सभी घर कंपनी के ऑफिस से मात्र 5 किलोमीटर के दायरे में स्थित हैं।इस इलाके में घरों की औसत कीमत 7,000 से 8,500 युआन प्रति वर्ग मीटर है। भारतीय रुपयों में इसकी कीमत लगभग 88 हजार से 1.07 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर बैठती है। एक कर्मचारी कपल को हाल ही में 144 वर्ग मीटर का आलीशान घर तोहफे में मिला है।
ये भी पढ़ें - VIRAL VIDEO: माइक्रोसॉफ्ट में AI पर किया काम, अब रूस की सड़कों पर क्यों लगा रहा झाड़ू? सॉफ्टवेयर डेवलपर ने खुद बताई कहानी
कैसे बन सकते हैं घर के मालिक?
कंपनी ने घर देने की प्रक्रिया को बहुत पारदर्शी रखा है। इस साल दिए गए 5 घरों में से 2 घर उन लोगों को मिले हैं जिन्होंने अपनी शुरुआत छोटे स्तर से की थी और आज मैनेजर के पद पर हैं। कर्मचारी को कंपनी में कम से कम 5 साल की सेवा पूरी करनी होगी। 5 साल पूरे होते ही घर आधिकारिक तौर पर कर्मचारी के नाम कर दिया जाएगा। कर्मचारी को केवल वही राशि चुकानी होगी जो कंपनी ने घर के रेनोवेशनपर खर्च की है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 23 December 2025 at 21:44 IST