China Landslide: नेपाल के बाद अब चीन में कुदरत ने मचाई तबाही, लैंडस्लाइड में 16 लोगों की मौत; 546 लापता
चीन के शिजांग क्षेत्र में सीमा के पास स्थित एक बंदरगाह पर भूस्खलन हुआ है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 546 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
चीन के शिजांग क्षेत्र में सीमा के पास स्थित एक बंदरगाह पर भूस्खलन हुआ है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 546 लोग लापता बताए जा रहे हैं। चीन की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार शाम 6 बजे अचानक शिजांग के पास एक बंदरगाह पर भूस्खलन की घटना हुई। इसमें अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 546 लोग लापता हैं।
लापता लोगों में 49 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के 6-6 नागरिक भी लापता बताए गए हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के 4, मलेशिया के 3, जर्मनी के 3 और रूस के 3 नागरिकों का भी पता नहीं चल पाया है। आयरलैंड और एस्टोनिया के 2-2, जबकि फ्रांस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड समेत कई अन्य देशों के नागरिक भी लापता लोगों की सूची में शामिल हैं। चीनी अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव दल लगातार अभियान चलाकर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।
23 देशों के नागरिक लैंडस्लाइड में फंसे
ये जानकारी शिजांग क्षेत्र की सरकार के सूचना कार्यालय की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। अधिकारियों ने बताया कि विदेश मामलों, सार्वजनिक सुरक्षा, संस्कृति एवं पर्यटन और आपातकालीन प्रबंधन विभागों ने मिलकर कई स्तर पर जांच और जानकारी का मिलान किया है। चीनी अधिकारियों ने संबंधित देशों के दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को भी इस स्थिति की जानकारी दे दी है।
प्रशासन का कहना है कि बंदरगाह और आसपास के इलाकों में कई बार तलाशी अभियान चलाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल ग्यिरोंग काउंटी में कोई विदेशी पर्यटक फंसा हुआ नहीं है। हालांकि, बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने के कारण खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों को तेज करने के साथ-साथ लापता लोगों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 30 August 2026 at 08:37 IST